मुंबई | Shehnaaz Gill: एक्ट्रेस शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसमें वे पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ देर रात डांस मस्ती करती दिख रही हैं।
दरअसल, शहनाज गिल इन दिनों दुबई में फिल्मफेयर की प्रेस कॉन्फ्रेंस अटेंड करने गई हुई हैं। ऐसे में इनका गुरु रंधावा के साथ जो डांस वीडियो है वो वहीं का बताया जा रहा है। उनके इस लेटेस्ट वीडियो में शहनाज पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। शहनाज के गुरु के साथ आए इस वीडियो पोस्ट से फैंस के बीच खलबली मची हुई है।
ये भी पढ़ें:- Rani Chatterjee ने बीच रोड पर किया कुछ ऐसा, लोगों को डराया
Shehnaaz Gill: इस वीडियो को पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। अपने पोस्ट में गुरु ने लिखा भी शानदार है कि, ’पा गईयां शमन ने पर अपनी फेवरेट शहनाज गिल के साथ’।
ये भी पढ़ें:- Neha Sharma को ये हुआ क्या, तस्वीरें देख फैंस हो रहे परेशान
शहनाज गिल भी बड़ी खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने ऑफ शोल्डर गाउन पहना हैं तो गुरु ने ब्लैक टीशर्ट पर ग्रीन जैकेट डाला हुआ है। दोनों बाहों में बाहें डालकर ‘मून राइज’ पर डांस कर रहे हैं। दोनों की ये कैमेस्ट्री उनके फैंस को बेदह ही पसंद आ रही है। इनके फैंस इन्हें देख कर कमेंट करते हुए लगातार अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- मल्लिका शेरावत के बिकिनी लुक को देख फैन्स हुए बेकाबू, देखें तस्वीरें
Shehnaaz Gill: गौरतलब है कि, इससे पहले भी शहनाज गिल और गुरु रंधावा का एक वीडियो सामने आ चुका है जिसमें दोनों डांस और मस्ती करते दिखाई दिये थे।
ये भी पढ़ें:- रेल यात्रियों को झटका! अब एसी थ्री इकॉनमी में भी लगेगा एसी थ्री कोच का किराया