ताजा पोस्ट

महाराष्ट्र के बाहर शिव सेना की पहली जीत

ByNI Desk,
Share
महाराष्ट्र के बाहर शिव सेना की पहली जीत
मुंबई। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिव सेना को बड़ी सफलता मिली है। पार्टी पहली बार महाराष्ट्र से बाहर कोई लोकसभा सीट जीतने में कामयाब रही है। केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली से सात बार सांसद रहे मोहन डेलकर की पत्नी कलावती डेलकर ने 51 हजार वोटों से उपचुनाव में जीत दर्ज की है। कुछ समय पहले मुंबई के एक होटल में मोहन डेलकर का शव मिला था। उनके शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक और भाजपा नेता प्रफुल्ल खोड़ा पटेल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

Read also नौसेना अधिकारियों पर सीबीआई की कार्रवाई

उनकी मौत से खाली हुई सीट पर शिव सेना ने उनकी पत्नी कलावती को चुनाव में उतारा था। उन्होंने भाजपा के महेश गावित को हराया। कांग्रेस के महेश धोड़ी इस सीट पर तीसरे नंबर पर रहे हैं। कलावती की इस जीत के साथ ही शिव सेना ने पहली बार महाराष्ट्र के बाहर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। मोहन डेलकर 1989 से अब तक भाजपा, कांग्रेस, भारतीय नवशक्ति पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर और निर्दलीय को मिलाकर सात बार लोकसभा के लिए चुने जा चुके थे। ऐसे में उनके परिवार और शिव सेना के लिए यह प्रतिष्ठा की सीट थी।

Read also कैप्टेन ने पंजाब लोक कांग्रेस बनाई

गौरतलब है कि मोहन डेलकर का शव मुबंई के सी ग्रीन होटल से मिला था। उनकी मौत बाद विवाद खड़ा हो गया था। शुरू में डेलकर की मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही थी, लेकिन जो सुसाइड नोट मिला था, उसमें दादरा और नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल पर आत्महत्या के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया गया था। डेलकर की पत्नी कलावती और बेटे अभिनव ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। बाद में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एसआईटी बना कर इस मामले की जांच का आदेश दिया था। यह जांच अभी भी लंबित है।
Published

और पढ़ें