मुंबई। शिवसेना ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के 23 वरिष्ठ नेताओं द्वारा पूर्णकालिक पार्टी अध्यक्ष की मांग को लेकर सोनिया गांधी को लिखा गया पत्र राहुल गांधी के नेतृत्व को समाप्त करने की एक साजिश थी।
शिवसेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित एक संपादकीय में लिखा है, ये नेता तब कहां थे जब भाजपा राहुल गांधी पर तीखे हमले कर रही थी और उनके कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद इन नेताओं ने पार्टी को सक्रिय करने की चुनौती क्यों नहीं ली।
इसमें लिखा गया है, जब भीतर से ही लोग राहुल गांधी के नेतृत्व को खत्म करने के राष्ट्रीय षड्यंत्र में लिप्त हैं, तो पार्टी को पानीपत (हार) मिलना तय है इन पुराने नेताओं ने राहुल गांधी को आंतरिक रूप से नुकसान पहुंचाया है, ऐसा नुकसान जो भाजपा ने भी उन्हें नहीं पहुंचाया है।
शिवसेना ने कहा, उनमें से कोई भी जिला स्तर का नेता भी नहीं है, लेकिन गांधी और नेहरु परिवार के बल पर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री बने। उल्लेखनीय है कि शिवसेना ने पिछले साल भाजपा से अलग होने के बाद महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और राकांपा के साथ गठबंधन किया था।
संपादकीय में लिखा, सभी राज्यों में कांग्रेस के पुराने नेता केवल अपना स्थान बचाये रखने के लिए सक्रियता दिखाते हैं और समयानुसार भाजपा से हाथ मिलाते हैं। वे केवल यही सक्रियता दिखाते हैं। राहुल गांधी और सोनिया गांधी इसके बारे में क्या कर सकते हैं? यह एक एक नया राजनीतिक कोरोना वायरस है।
शिवसेना ने सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले नेताओं पर निशाना साधा
और पढ़ें
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...