भोपाल। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद, रायसेन, सीहोर और अन्य जिलों में बाढ़ की स्थिति के बीच 411 गांव प्रभावित हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य में सेना की मदद ली जा रही है और अब तक लगभग 8000 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्य की बाढ़ की स्थिति के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी फोन पर जानकारी दी।
इसके पहले एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम देर रात भी होशंगाबाद, सीहोर, रायसेन, बालाघाट और अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य में लगे रहे। राज्य के मध्य, दक्षिण और पूर्वी क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुयी है। नर्मदा और अन्य नदियां लगातार खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।
तटीय गांवों और कस्बों में बाढ़ का पानी आने के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सेना के हेलीकॉप्टर और सेना के जवानाें को भी राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया है। कम से कम नौ जिलों में बाढ़ की स्थिति ज्यादा चिंताजनक है।
बाढ़ को लेकर शिवराज ने की मोदी से बात
और पढ़ें
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...