ताजा पोस्ट

सिद्धारमैया ने पुलिस गोलीबारी को लेकर येदियुरप्पा पर साधा निशाना

ByNI Desk,
Share
सिद्धारमैया ने पुलिस गोलीबारी को लेकर येदियुरप्पा पर साधा निशाना
बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर की गई पुलिस गोलीबारी को लेकर मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पर शुक्रवार को निशाना साधा। येदियुरप्पा ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुलिस का इस्तेमाल कर सीएए पर अपने विचारों को व्यक्त करने वाले लोगों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेता ने विरोध प्रदर्शन के दौरान मेंगलुरु में पुलिस गोलीबारी को मानवता के खिलाफ गंभीर अपराध करार देते हुए आरोप लगाया, “पुलिस ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की सलाह के बावजूद गोलियां चलाई।” प्रदर्शन के दौरान पुलिस की इस गालीबारी में दो युवकों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार सीएए पर नाराजगी व्यक्त करने वाले लोगों के खिलाफ सभी तरह की दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेताओं को मेंगलुरु जाने और गोलीबारी में मारे गये युवकों के परिवार से मिलने से रोक रही है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मेंगलुरु जाकर लोगों से मिलना चाहता था। श्री सिद्धारमैया ने कहा, “राज्य सरकार ने हमें मेंगलुरु जाने की अनुमति नहीं दी जो लोकतांत्रिक सिद्धांतों के खिलाफ है।”इस बीच कर्नाटक में आज दूसरे दिन भी सीएए के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। विभिन्न शहरों में लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि इस दौरान मेंगलुरु, मैसुरु और कुछ अन्य स्थानों पर पथराव की घटनाएं भी हुई हैं।
Published

और पढ़ें