बारामूला। जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के तंगमर्ग में सुरक्षा बलों ने आज घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने तापमान के शून्य से कम होने के बावजूद आज सुबह घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और इस इलाके से गुजरने वाले वाहनों और यात्रियों की भी तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा बलों ने अब तक किसी को हिरासत में नहीं लिया है।
बारामूला में सुरक्षा बलों का घेराबंदी एवं तलाश अभियान
और पढ़ें
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...
-
दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश होने से महुआ मोइत्रा का इनकार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने कहा है कि...
-
‘दंगल’ गर्ल फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में पूरे किए 8 साल
मुंबई। 2016 में आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर 'दंगल' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)...