मुंबई | Jubin Nautiyal Injured: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जुबिन का एक्सीडेंट हो गया है और वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जुबिन अपने घर की सीढ़ियों से गिर गए हैं। दुर्घटना के बाद गायक जुबिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर को सुनने के बाद जुबिन के फैंस की चिंता बढ़ी हुई है।
ये भी पढ़ें:- अपने शो में आयुष्मान खुराना के सामने रोने लगी बॉलीवुड की Shehnaaz Gill
ये भी पढ़ें:- Hrithik Roshan डिनर डेट पर लेडी लव के साथ, दिखे प्रोटेक्टिव
करना पड़ेगा दायीं बांह का ऑपरेशन
जानकारी के मुताबिक ये हादसा गुरुवार की सुबह हुआ था। सीढ़ियों से गिरने से जुबिन को सिर और माथे पर चोट आई है। उनकी कोहनी भी टूट गई है साथ ही पसलियों में भी काफी चोट आई हैं। जुबिन को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, घायल होने के बाद जुबिन के दायीं बांह का ऑपरेशन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- अभिनेता से नेता बने परेश रावल! चुनाव प्रचार में बोल गए कुछ ऐसा, मच गया बवाल
ये भी पढ़ें:- मनोरंजन इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर के मुरलीधरन का हार्ट अटैक से निधन
बेहतरीन आवाज के धनी है जुबिन
Jubin Nautiyal Injured: बता दें कि, अपनी मखमली आवाज से जुबिन खान लाखों दिलों पर राज करते हैं। हाल ही में जुबिन नौटियाल का गाना ’तू सामने आए’ रिलीज हुआ था। इसके अलावा ‘मानिके’, और ‘बना शराबी’ जैसे सांग गाकर वे सुर्खियों में छाए हुए हैं। जुबिन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी है। उनके कई म्यूजिक वीडियो भी सुपरहिट रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- बॉलीवुड से लेकर टीवी की इन अभिनेत्रियो की उड़ चुकी प्रेग्नेंसी की अफवाह
ये भी पढ़ें:- IPL ऑक्शन में 1000 क्रिकेटरों पर लगेगी बोली, इन पर होंगी टीमों की नजर