ताजा पोस्ट

सोनिया की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

ByNI Desk,
Share
सोनिया की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनको दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि सोनिया गांधी पिछले करीब 10 दिन से कोरोना से संक्रमित हैं। इसी वजह से हुई कुछ समस्याओं की वजह से उनको गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कांग्रेस के अनेक नेताओं ने सोशल मीडिया में इसके बारे में जानकारी दी और सोनिया गांधी के जल्दी ठीक होने की दुआ की। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोनिया की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने रविवार को कहा- सोनिया गांधी हाल के दिनों में ही कोरोना संक्रमित हुई थीं, जिसके बाद से वे धीरे- धीरे रिकवर हो रही थीं। लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण आज उनको सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि 75 साल की सोनिया गांधी दो जून को कोरोना संक्रमित हो गई थीं। उसी दिन प्रवर्तन निदेशालय ने उनको नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए हाजिर होने का नोटिस जारी किया था। उनको आठ जून को ईडी के सामने हाजिर होना था लेकिन संक्रमित होने की वजह से वे ईडी के सामने नहीं पेश हो पाईं। इसके बाद कांग्रेस ने उनकी पेशी के लिए कोई भी तारीख देने के लिए कहा था। अब ईडी ने उनको 23 जून को बुलाया है। कांग्रेस ने तब भी कहा था कि अगर सोनिया गांधी ठीक होतीं तो आठ जून को जरूर पेश होतीं।
Tags :
Published

और पढ़ें