
लखनऊ | Akhilesh Yadav Contest UP Elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक ओर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव आज भाजपा का हाथ थामने जा रही हैं वहीं, दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सपा प्रमुख और आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव यूपी विधानसभा चुनाव 2022 लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें:- मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव साइकिल सवारी छोड़ खिलाएंगी भाजपा का कमल, आज होंगी शामिल
अखिलेश यादव इस सीट से उतर सकते हैं चुनावी मैदान में
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अभी तक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है। ऐसे में ये उनका पहला विधानसभा चुनाव होगा जिसमें वे बतौर प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश अभी आजमगढ़ से सांसद है। ऐसे में अब उनकी विधानसभा सीट कौनसी होगी इसको लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अखिलेश यादव पूर्वांचल या मध्य यूपी की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। यूपी में 403 विधानसभा सीटों के लिए 7 चरणों में मतदान होना है। यहां पहले चरण के लिए 10 फरवरी से वोट डाले जाएंगे। ऐसे में अखिलेश यादव को जल्द ही अपनी सीट का ऐलान भी करना होगा।
समाजवादी पार्टी प्रमुख और आजमगढ़ (यूपी) से सांसद अखिलेश यादव (फाइल तस्वीर) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 लड़ेंगे: पार्टी के सूत्र ने ANI को बताया pic.twitter.com/qz5z9ZjByI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2022
ये भी पढ़ें:- Mumbai में काबू हुई कोरोना की तीसरी लहर, अब बच्चों के स्कूल फिर से खोलने की तैयारी
अखिलेश यादव को रास आती है कन्नौज सीट
Akhilesh Yadav Contest UP Elections: अखिलेश यादव के अभी तक के राजनीतिक सफर को देखते हुए तो लगता है कि उन्हें कन्नौज की सीट रास आती है। बता दें कि, यूपी के पूर्व सीएम रह चुके अखिलेश यादव वर्तमान में आजमगढ़ सीट से सासंद हैं। उन्होंने साल 2000 में पहली बार कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। इसके बाद भी उन्होंने कन्नौज सीट को नहीं छोड़ा और 2004 के बाद 2009 के आम चुनावों में भी यहीं से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2012 में अखिलेश यादव ने यूपी के सीएम की कमान भी संभाली थी।