नई दिल्ली | Ram Navami 2022: पूरे देश में प्रभू श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। रामनवमी के अवसर पर जगह-जगह जुलूस निकाले गए। भक्तों ने भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में निकाली गई झांकियों के दर्शन किए। लेकिन रामनवमी की शोभायात्रा पर कई राज्यों में बवाल हो गया। कहीं आगजनी तो कहीं शोभायात्रा पर पथराव (stone pelting) की खबरें भी सामने आई हैं। इसी घटना में गुजरात में एक व्यक्ति की मौत की खबर भी है। मुंबई के मानखुर्द इलाके में रामनवमी पर कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। वे 20 से 25 गाडियों में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पहुंची मुंबई पुलिस के जवानों ने मामला शांत कराया और लोगों को अपने-अपने घर भेज दिया।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में राम नवमी के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई। (10.04) pic.twitter.com/bwzOCo3cb3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2022
गुजरात में उपद्रव, पथराव, कई दुकानें आग के हवाल
Ram Navami 2022: देश में रामनवमी पर निकाले गए जुलूस में जहां एक और सभी समुदायों ने स्वागत किया वहीं कुछ एक राज्यों में इस दौरान जमकर बवाल भी हुआ। रामनवमी के जुलूस के दौरान गुजरात में जमकर बवाल हुआ। राज्य के साबरकांठा में उपद्रवियों ने रामनवमी की शोभा यात्रा पर पत्थर कर दिया। इसके बाद भारी हंगामा हो गया। उपद्रवियों ने सड़क पर कई गाड़ियों को फूंक दिया। दुकानों में आग लगा दी। राज्य के आणंद जिले में हुए उपद्रव में एक शख्स की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें:- आज होगी पीएम मोदी और जो बाइडन के बीच बैठक, रूस के मुद्दे को लेकर हो सकती हैं गंभीर चर्चा
झारखंड में धारदार हथियारों से हमला, कई घायल
रामनवमी के जुलूस के दौरान झारखंड के लोहरदगा जिले के हिरही भोक्ता बगीचा इलाके के पास शोभायात्रा पर पथराव और धारदार हथियारों से किये गए हमले में दर्जनों लोग घायल हो गए। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।
रामनवमी के अवसर पर दो गुटों के बीच हुए पथराव, मारपीट और झड़पों को देखते हुए झारखंड के लोहरदगा के हिरही गांव में धारा 144 लागू की गई: अरविंद कुमार लाल, सब डिविजनल मजिस्ट्रेट, झारखंड
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2022
मध्य प्रदेश में कर्फ्यू
मध्य प्रदेश के खरगौन शहर में रामनवमी के जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने जुलूस पर पत्थर फेंकने शुरु कर दिए। जिसके बाद आगजनी में चार घरों को स्वाहा कर दिया गया। उपद्रव को रोकने के लिए पुलिस को तालाब चौक, गौशाला मार्ग, मोतीपुरा, स्टेडियम के पीछे, टावर क्षेत्र में कर्फ्यू लगाना पड़ा। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया। उपद्रवियों ने शीतला माता मंदिर में तोड़फोड़ की है। वहीं, पश्चिम बंगाल में हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने भीड़ को भगाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
ये भी पढ़ें:- भारत का ‘वायरस’ पाकिस्तान पहुंचा!