Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

आवारा कुत्तों ने दो सगे भाइयों को मार डाला

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली मेंआवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। राजधानी के पॉश इलाके वसंत कुंज में आवारा कुत्तों ने दो दिन में दो सगे भाइयों को नोंच-नोंचकर मार डाला। बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि उनके शरीर के कई अंग तो करीब-करीब अलग हो गए थे। आवारा कुत्तों के हमलों में मारे गए सगे भाइयों के नाम आनंद और आदित्य है। उनकी उम्र क्रमशः सात और पांच साल थी।

घटना के बारे में दिल्ली पुलिस ने बताया 10 मार्च की सुबह आनंद अपनी ताई के घर जाने के लिए निकला था, लेकिन काफी देर बाद भी जब वो ताई के घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम पांच बजे आनंद का शव एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। उसके शव पर कुत्तों के काटने और नोंचने के 20 से ज्यादा निशान थे।

इसके दो दिन बाद यानी 12 मार्च की सुबह आनंद का छोटा भाई आदित्य खुले में शौच के लिए गया था। वहां कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कुत्तों ने आदित्य को बुरी तरह घायल कर दिया था। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version