
लखनऊ | Swami Prasad Maurya Join SP: उत्तर प्रदेश भाजपा में तहलका मचाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने खुद को भारतीय जनता पार्टी से अलग करते हुए अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। मौर्य ने कहा है कि पार्टी के उपेक्षात्मक रवैये के कारण यह निर्णय लेना पड़ा है और मुझे इसका दुख नहीं है। जिसके बाद भाजपा की उन्हें मनाने की सारी कोशिशें विफल हो गई हैं। बता दें कि, स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को योगी सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। यही नहीं, भाजपा के मौजूदा विधायक और वरिष्ठ नेता अवतार सिंह भड़ाना ने भी बीजेपी से किनारा करते हुए राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में शामिल हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:- यूपी में फिर झटका, भाजपा के मीरपुर विधायक अवतार सिंह भड़ाना ‘रालोद’ में हुए शामिल
14 जनवरी को होंगे सपा में शामिल
Swami Prasad Maurya Join SP: भाजपा से अलग होकर समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि, मैं 14 जनवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल होऊंगा। 14 जनवरी को आपको पता चलेगा और जो भी मेरे साथ पार्टी में शामिल होंगे उनके चेहरे आपके सामने आ जाएंगे। अगर वे समय पर सतर्क होते और सार्वजनिक मुद्दों पर काम करते, तो भाजपा को इसका सामना नहीं करना पड़ता।
ये भी पढ़ें:- राष्ट्रीय युवा दिवस 2022: स्वामी विवेकानंद की जयंती आज, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
#WATCH 14 जनवरी को आपको पता चलेगा और जो भी मेरे साथ पार्टी में शामिल होंगे उनके चेहरे आपके सामने आ जाएंगे। हम 2 दिन तक संवाद करेंगे: समाजवादी पार्टी में शामिल होने के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य, लखनऊ, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/ZqVs9hLDTZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 12, 2022
चुनावों बीजेपी के नेता हो जाएंगे स्वाहा
मेरे इस्तीफे का असर यूपी में होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम के बाद सभी को नजर आएगा। 10 मार्च को जो भी होगा, सबके सामने होगा। मौर्य ने दावा किया, यूपी की राजनीति स्वामी प्रसाद मौर्य के चारों ओर घूमती है। जिन नेताओं को घमंड है कि वो बहुत बड़ी तोप हैं, तो अब इन चुनावों में मैं ऐसा दागूंगा, कि बीजेपी के नेता स्वाहा हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- सीएम चन्नी को चुनावों से पहले भाई ने दिया जोरदार झटका, BJP में शामिल हुए जसविंदर सिंह