ताजा पोस्ट

Afghanistan में आज बनने जा रही Taliban सरकार, ईरान की तर्ज पर चलेगा शासन, अखुंदजादा होंगे देश के सर्वोच्च नेता

Byदिनेश सैनी,
Share
Afghanistan में आज बनने जा रही Taliban सरकार, ईरान की तर्ज पर चलेगा शासन, अखुंदजादा होंगे देश के सर्वोच्च नेता
नई दिल्ली | Taliban Forms New Govt: अफगानिस्तान पर हुकूमत जमाने के बाद आज शुक्रवार को तालिबान सरकार बनाने जा रहा है। आज जुमे की नमाज़ के बाद तालिबानी काबुल में नई सरकार के निर्माण की घोषणा करने वाले हैं। अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार बनने के साथ ही दुनिया के कई देशों को फिर से कई तरह के खतरों का सामना करना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि तालिबानी शासन आते ही फिर से दुनिया में आतंक बढ़ने लगेगा और महिलाओं पर कई तरह की पाबंदियां लग जाएंगी। ये भी पढ़ें :- Sidharth Shukla के शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान, आज अंतिम संस्कार, पहले होगा आत्मा की शांति के लिए पूजा-पाठ मुल्ला हिबातुल्लाह अखुंदजादा होंगे देश के सर्वोच्च नेता Taliban Forms New Govt: तालिबान के वरिष्ठ नेता अहमदुल्लाह मुत्तकी ने जानकारी दी है कि, राष्ट्रपति भवन में समारोह की तैयारी चल रही है। सबसे बड़े धार्मिक नेता मुल्ला हिबातुल्लाह अखुंदजादा (Mullah Hibatullah Akhundzada)  सबसे बड़े राजनीतिक और धार्मिक प्राधिकारी होंगे। तालिबानी अफगानिस्तान में ईरान की तर्ज पर सरकार बनाएंगे। तालिबान ने कैबिनेट मंत्रियों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। साथ ही गवर्नर्स और मेयर्स की नियुक्ति भी कर ली है। हालांकि अभी नई प्रशासन प्रणाली का नाम, राष्ट्रीय झंडा और राष्ट्रगान पर अभी फैसला नहीं हुआ है। Taliban नई सरकार के संबंध में तालिबानी नेता समांगनी ने बताया है कि, नई सरकार के मध्यमनजर गवर्नर प्रांतों के प्रमुख होंगे और जिला गवर्नर अपने जिले के प्रमुख होंगे। ये भी पढ़ें :- कोरोना संकट के बीच महाशक्ति America में तूफान ने मचाई तबाही, 46 लोगों की मौत, कई शहर पानी में डूबे taliban ईरान की तर्ज पर चलेगी शासन व्यवस्था अफगानिस्तान से अब पुरानी शासन व्यवस्था पूरी तरह खत्म कर दी जाएगी और ईरान की तर्ज पर नई शासन व्यवस्था लागू की जाएगी। इस व्यवस्था के अन्तर्गत सर्वोच्च नेता देश का सबसे बड़ा राजनीतिक और धार्मिक प्राधिकारी होगा। उसका पद राष्ट्रपति से भी ऊपर होगा। वही सर्वोच्च नेता सेना, सरकार और न्याय व्यवस्था के प्रमुखों की नियुक्ति करेगा। देश के राजनीतिक, धार्मिक और सैन्य मामलों में उसका ही निर्णय अंतिम माना जाएगा। ये भी पढ़ें :- Tokyo Paralympics में भारत को मिला एक और पदक, प्रवीण कुमार ने हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल
Published

और पढ़ें