ताजा पोस्ट

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव का आज बजेगा बैंड बाजा, दुल्हनियां के नाम से भी उठा पर्दा

ByNI Political,
Share
लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव का आज बजेगा बैंड बाजा, दुल्हनियां के नाम से भी उठा पर्दा
New Delhi | Tejashwi Yadav Wedding: बाॅलीवुड जगत में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की गुरुवार को होने जा रही शादी के साथ ही आज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के छोटे बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भी बैंड बाजा बजने जा रहा है। तेजस्वी यादव दिल्ली में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सिर्फ करीबी ही होंगे शामिल Tejashwi Yadav Wedding: जानकारी के अनुसार, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की शादी दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में होगी जिसके सभी तैयारियां जोरों पर चल रही है। तेजस्वी यादव की शादी के पूर्व की रस्में लगभग पूरी हो चुकी हैं। विवाह समारोह पूरी तरह से सीमित रख गया है। राजनीतिक जगत की इस खास शादी में बहुत ही कम लोगों को इंवाइट किया गया है। इसमें केवल पारिवारिक सदस्यों के अलावा कुछ बेहद ही खास लोगों को निमंत्रण दिया गया है। lalu tejpratap tejashwi yadav ये भी पढ़ें:- आज एक-दूसरे के हो जाएंगे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, आशीर्वाद लेने जा सकते हैं ‘चौथ माता’ मंदिर आखिरकार बहन ने कर ही दी तेजस्वी की शादी की पुष्टि Tejashwi Yadav Wedding: तेजस्वी यादव की शादी को लेकर बीते दिन लगातार चर्चाएं होती रही। जिसके बाद तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने अपने भाई की शादी की पुष्टि कर दी। रोहिणी ने अपने ट्विटर से तेजस्वी की शादी की जानकारी देते हुए लिखा कि, भाई के सिर पर सेहरा है सजने वाला, खुशियों से गुलजार घर का आंगन है होने वाला। Tejashwi yadav mandal politics ये भी पढ़ें:- आज वापस घरों को लौटेंगे किसान! दोपहर में कर सकते हैं आंदोलन समाप्ति का ऐलान दुल्हनियां के नाम से भी उठा पर्दा राजद नेता तेजस्वी यादव की शादी किसके साथ हो रही है। ये भी किसी को नहीं पता था, लेकिन धीरे-धीरे उनकी दुल्हनियां के बारे में भी जानकारी सामने आ ही गई। बताया जा रहा है कि, तेजस्वी की होने वाली दुल्हनियां हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं और उनका नाम राजश्री है। ये भी पढ़ें:- सच हुई विराट कोहली की भविष्यवाणी, टीम इंडिया के भविष्य के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा का किया ऐलान पटना में होगा रिसेप्शन, सबको दिया जाएगा निमंत्रण सूत्रों के अनुसार बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की शादी दिल्ली में जरूर हो रही है, लेकिन रिसेप्शन बिहार की राजधानी पटना में आयोजित किया जाएगा। जिसमें राजनीतिक जगत की हस्तियों के अलावा और भी कई बड़े लोग शामिल होंगे।
Published

और पढ़ें