
new delhi | आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाने वाला पहचान पत्र है। इसमें 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या छपी होती है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (भा.वि.प.प्रा.) जारी करता है। यह संख्या, भारत में कहीं भी, व्यक्ति की पहचान और पते का प्रमाण होगा। आधार कार्ड आजकल इतना जरूरी हो गया है कि इसके काम नहीं चल सकता है। कोई भी सरकारी काम आधार कार्ड के बिना संभव नहीं है। वितिय लेनदेन के लिए पैन कार्ड भी अतिआवश्यक हो गया है। सरकार ने अब पैन कार्ड को आधार से जोड़ना जरूरी कर दिया है। पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने के बाद अगर हमारे साथ धोखाधड़ी होती है। उसका आसानी से पता लगाया जा सकता है। वित्तीय लेनदेन को ट्रैक करना और किसी भी धोखाधड़ी या कर चोरी से बचना आसान हो जाता है। लेकिन ऐसे कई लोग है जिन्होनें अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवाया है। किसी भी भारतीय ने पैन को आधार से लिंक नहीं करवाया है तो उनके पास अब 30 जून तक समय है। अपने पैन कोर्ड को आधार से लिंक कराने की अंतिम तिथी 30 जून तक ही है इसके बाद आपको मोटा जुर्माना भरना पड़ सकता है। सरकार ने चेताया है कि इसके बाद डेट आगे नहीं बढ़ाई जाएगी जितना जल्दी हो सकें अपना पैन कार्ड आधार से लिंक कराएं।
पैन-आधार लिंकिंग प्रक्रिया हुई और भी आसान
पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया और भी आसान हो चुकी है। इसके लिए अब कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। सरकार ने हाल ही में आयकर पोर्टल शुरु किया था। इस आयकर पोर्टल के ज़रिए आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते है। भारत सरकार ने 8 जून को ही इस आयकर पोर्टल को लॉच किया था। इसका उद्देश्य था कि नागरिकों के लिए टैक्स फाइलिंग की प्रक्रिया को सरल बनाना है।
इस प्रक्रिया से करें अपना पैन-आधार लिंक
जिन व्यक्तियों ने अभी भी अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है, वे कुछ सरल कदम चुनकर आयकर पोर्टल के ज़रिए ऑनलाइन प्रक्रिया को माध्यम से आसानी से कर सकते हैं..
- सबसे पहले https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ लिंक पर क्लिक करें।
- नीचे स्क्रॉल करें और पोर्टल के होमपेज पर ‘Link Aadhaar’ ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया वेब पेज खुलेगा।
- इसके बाद आप यहां आवश्यक डिटेल्स जैसे कि अपना पैन, आधार नंबर, नाम और मोबाइल नंबर भरें।(जो भी आपके सामने दिया हुआ है उस सभी को भरें।)
- इसके बाद एग्री की आवश्यकता वाले बक्से पर टिक मार्क करें और लिंक आधार पर क्लिक करें।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त छह अंकों का OTP दर्ज करें और लिंकिंग प्रक्रिया शुरू करने के लिए मान्य करें।
सावधान रहें यह OTP किसी को भी ना दे अन्यथा आप साइबर क्राइम का शिकार हो सकते है।