श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गुरुवार को रात के तापमान में मामूली सुधार हुआ है। हालांकि क्रिसमस के पहले दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में ठंड का कहर जारी है।
मौसम विभाग ने यहां क्रिसमस के मौके पर विभिन्न जगहों पर हल्की बर्फबारी या बारिश होने का अनुमान लगाया है।
विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "बादलों के आंशिक रूप से छाए रहने के कारण रात का तापमान कुछ बढ़ा है। लेकिन कल क्रिसमस पर दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।
अभी यहां 21 दिसंबर से शुरू हुई 40 दिन की हड्डियां कंपा देने वाली अवधि चिल्लई कलां चल रही है, जो 31 जनवरी तक चलेगी। श्रीनगर में माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 5.2 और गुलमर्ग में माइनस 5.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं लद्दाख के लेह में माइनस 16.3, कारगिल में माइनस 17.2 और द्रास में माइनस 23.1 तापमान रहा। द्रास दुनिया के सबसे ठंडे बसाहट वाले स्थानों में से एक है। बता दें कि 9 जनवरी, 1995 को द्रास में माइनस 60 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।
उधर जम्मू शहर में 6.6, माता वैष्णो देवी के बेस कैंप वाले शहर कटरा में 6.7, बटोटे में 2.7, बेनिहाल में माइनस 0.2 और भद्रवाह में माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस रात्रि तापमान दर्ज किया गया।
क्रिसमस पर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में हो सकती है बर्फबारी
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...