ताजा पोस्ट

आठ राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

ByNI Desk,
Share
आठ राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
नई दिल्ली। उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में कम से कम अगले तीन दिन तक कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलने जा रही है। उत्तर के पहाड़ी राज्यों में बर्फ गिरने की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। देश के आठ राज्यों में तापमान पांच डिग्री तक गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में अगले तीन दिन तक मौसम सर्द रहेगा। severe cold eight states घने कोहरे और शीत लहर के अलावा कई हिस्सों में बारिश की आशंका भी जाहिर की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 से 27 जनवरी तक इन राज्यों में शीतलहर चलने से कोहरा और ठिठुरन बढ़ेगी। उत्तराखंड, हिमाचल, कश्मीर में बर्फबारी अगले चार दिन तक जारी रह सकती है। दिल्ली में जनवरी की बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार को 8.8 सेंटीमीटर बारिश हुई, जो 122 साल में सबसे ज्यादा है। Read also अखिलेश का चुनावी ‘खेला’, सपा ने जारी की 159 प्रत्याशियों की सूची, इन पुराने महारथियों को दिया मौका मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे। हालांकि, उसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। उधर, हिमाचल प्रदेश में सीजन की सबसे भीषण बर्फबारी हुई है। उत्तराखंड में बर्फबारी अगले चार दिन तक जारी रह सकती है।
Tags :
Published

और पढ़ें