खेल समाचार

Tokyo Olmpics: भारत का पदक का इंतजार जारी, पिछले नौ दिन से दूसरे पदक का इंतजार

ByNI Sports Desk,
Share
Tokyo Olmpics: भारत का पदक का इंतजार जारी, पिछले नौ दिन से दूसरे पदक का इंतजार
Tokyo Olmpics India Medal टोक्यो। टोक्यो ओलिंपिक में पहले दिन पदक जीतने के बाद पिछले नौ दिन से दूसरे पदक का इंतजार चल रहा है। इस लिहाज से शनिवार का दिन भी भारत के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु सेमीफाइनल में हार गईं। इसके अलावा महिला मुक्केबाज पूजा रानी मेडल पक्का नहीं सकीं। तीरंदाज अतनु दास भी मेडल राउंड में नहीं पहुंच सके। भारत के लिए अच्छी बात यह रही है कि भारतीय महिला हॉकी टीम अंतिम आठ में पहुंच कर इतिहास रचने में कामयाब रही। Read also Tokyo Olympics : टोक्यो ओलंपिक में पीवी सिंधु सिल्वर को गोल्ड में बदलने के लिय़े रही नाकाम, सेमीफाइनल में ताई त्ज़ु-यिंग से हारी महिला हॉकी में भारत ने अपने आखिरी पूल मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराया। इसके बाद एक अन्य मैच में ब्रिटेन की आयरलैंड पर जीत से भारतीय टीम अपने पूल में चौथे स्थान पर रहते हुए अंतिम आठ में पहुंच गई। भारत के लिए वंदना कटारिया ने 3 गोल दागे। वंदना ओलंपिक मैच में गोल की हैट्रिक लगाने वाली भारत की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गईं। भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। पुरुषों की हॉकी टीम भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। Read also Tokyo Olympics : भारत की पूजा रानी पदक से नीचे, टोक्यो ओलंपिक मुक्केबाजी में क्वार्टर फाइनल से बाहर भारतीय मुक्केबाज पूजा रानी क्वार्टर फाइनल में चीन की ली क्वान से हार गईं। तीनों राउंड में ली को सभी पांच जजों ने 10-10 प्वांइट दिए। पहली वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ली क्वान इस तरह यह मुकाबला 5-0 से अपने नाम किया। टोक्यो ओलिंपिक में 9वें दिन डिस्कस थ्रो कैटेगरी से भारत के लिए अच्छी खबर आई। कमलप्रीत कौर ने 64 मीटर का थ्रो करते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। Read also  OMG ! यहां है शादी के बाद 3 दिनों तक ‘टॉयलेट’ नहीं जा सकते कपल … दुनिया के नंबर एक बॉक्सर अमित पंघल प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला हार गए हैं। उन्हें कोलंबिया के युबेर्जेन रिवास ने 4-1 से हराया। अमित ने पहला राउंड आसानी से जीता, लेकिन दूसरे और तीसरे राउंड में वे अपने लय को कायम नहीं रख सके। तीरंदाजी में भी अतनु दास को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें जापान के ताकाहारू फुरुकावा ने 6-4 से हराया। अतनु पहली सीरीज में 27-25 से हार गए।  
Published

और पढ़ें