खेल समाचार

पैरालिंपिक में भारत को तीन पदक मिले

ByNI Desk,
Share
पैरालिंपिक में भारत को तीन पदक मिले
tokyo paralympics three medal  टोक्यो। टोक्यो पैरालिंपिक में रविवार का दिन भारत के लिए बहुत अच्छा साबित हुआ। भारत ने रविवार को तीन मेडल जीते, जिसमें दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। भाविनाबेन पटेल ने महिलाओं की टेबल टेनिस की क्लास-4 कैटेगरी में रजत पदक जीता। इसके बाद पुरुषों के टी-47 हाई जंप में निषाद कुमार ने 2.06 मीटर की छलांग के साथ एक और रजत भारत के नाम कर दिया। वहीं डिस्कस थ्रो में विनोद कुमार ने कांस्य पदक जीता है। हालांकि उनका पदक अभी रोक दिया गया है क्योंकि कुछ देशों ने कैटेगरी में उनकी क्वालिफिकेशन को लेकर सवाल उठाया है। बहरहाल, भारत के निषाद कुमार ने ऊंची कूद में नया एशियन रिकॉर्ड कायम किया है। इसी मुकाबले में भारत के एक अन्य एथलीट राम पाल पांचवें स्थान पर रहे। पैरालिंपिक स्पोर्ट्स की टी-47 कैटेगरी में ऐसे एथलीट हिस्सा लेते हैं जिनका कोई एक हाथ कोहनी से नीचे कटा हुआ होता है। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के रहने वाले निषाद कुमार बेंगलुरु के कोचिंग कैंप में महीनों तक कड़ी मेहनत की है। olympic भारत के एक एथलीट विनोद कुमार ने भी अपने देश को गौरवान्वित किया है। पुरुषों के एफ-52 डिस्कस थ्रो कैटेगरी में विनोद 19.91 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। हालांकि, उन्होंने भी अपने थ्रो से नया एशियन रिकॉर्ड कायम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश की अनेक मशहूर हस्तियों ने भारतीय एथलीटों को बधाई दी।
Published

और पढ़ें