ताजा पोस्ट

Jammu Kashmir में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर गिरफ्तार, कई हमलों में था शामिल

Share
Jammu Kashmir में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर गिरफ्तार, कई हमलों में था शामिल
जम्मू कश्मीर |  Lashkar-e-Taiba Top Commander Arrested : जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही आतंकी साजिशों के बीच सुरक्षा बलों ने आज बड़ी सफलता प्राप्त की है। सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के शीर्ष कमांडर नदीम अबरार (Nadeem Abrar) को आज सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों की माने तो नदीम के साथ एक और शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, नदीम अबरार लावेपुरा में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवानों की हत्या में शामिल था। ये भी पढ़ें:- सेना के कैंप पर फिर आया Drone, जवानों की जवाबी कार्रवाई, बरसाई गोलियां, चलाया सर्च अभियान कई हमलों में था लिप्त इसी के साथ लश्कर-ए-तैयबा का यह शीर्ष कमांडर सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर हुए कई हमलों में भी लिप्त बताया जा रहा है। 2018 से नदीम आतंकी गतिविधियों में शामिल है। पुलिस को तभी से इसकी तलाश थी लेकिन ये कई बार चकमा देकर फरार हो गया। नदीम को पकड़ना पुलिस के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ये भी पढ़ें:- Jamun Export In London : देश से पहली बार लंदन के बाजारों तक पहंच रहा है ‘जामुन’, जानें अचानक क्यों बढ़ गई ‘डिमांड’ पुलिस महानिरीक्षक ने किया ट्वीट कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक ने ट्वीट कर इस सफलता की जानकारी शेयर की है। हालांकि पुलिस महानिरीक्षक ने इस संबंध में और ज्यादा जानकारी नहीं दी है। https://twitter.com/ANI/status/1409444734351806465?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1409444734351806465%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fjammu-kashmir-let-commander-nadeem-abrar-arrested-says-igp-kashmir-vijay-kumar-1933044 ये भी पढ़ें:- दहशतगर्दों ने घर में घुसकर जम्मू कश्मीर पुलिस के SPO को मारी गोली, हमले में बेटी और पत्नी की भी मौत हथियार हुए बरामद (Lashkar-e-Taiba Top commander) हालांकि सूत्रों की माने तो सुरक्षा बलों ने शहर के बाहरी इलाके पारिमपुरा में एक जांच चैकी पर अबरार और अन्य संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बलों ने उनके पास से हथियार भी बरामद किए है। ये भी पढ़ें:- धमाकों से गूंज उठा Jammu Air Force टेक्निकल एरिया, ड्रोन के जरिए हमले की आशंका, Pakistan पर शक
Published

और पढ़ें