ताजा पोस्ट

मान के घर के बाहर मजदूरों पर लाठीचार्ज

ByNI Desk,
Share
मान के घर के बाहर मजदूरों पर लाठीचार्ज
चंडीगढ़। किसानों और मजदूरों की हितैषी होने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने बुधवार को मजदूरों पर लाठियां चलवाईं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों के ऊपर पुलिस ने बर्बरता के साथ लाठी चलाई, जिसमें कई मजदूर घायल हो गए। मजदूर संगठनों ने पहले से इस प्रदर्शन की सूचना दे रखी थी और वे संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर कूच कर रहे थे। मुख्यमंत्री के घर की बढ़ रहे मजदूर संगठनों के लोगों पर पंजाब पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मजदूर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के आवास की ओर जा रहे थे। मजदूर संगठन मुख्य रूप से वेतन में वृद्धि की मांग कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन कर रहे मजदूरों और मजदूर संगठनों के सदस्यों की पुलिस से झड़प हुई। घटना के वायरल हो रहे वीडियो में झंडे लहराते हुए प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज करती दिख रही है। पंजाब के संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर सांझा मजदूर मोर्चा के किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। वे न्यूनतम दैनिक मजदूरी बढ़ा कर सात सौ रुपए करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी मनरेगा के तहत कृषि मजदूरों की न्यूनतम दैनिक मजदूरी में वृद्धि की मांग कर रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मजदूरों पर लाठी चार्ज किया। इससे पहले इन कृषि मजदूरों ने अक्टूबर में 19 दिन तक विरोध प्रदर्शन किया था। सरकार द्वारा लिखित रूप में उनकी मांगों को स्वीकार करने के बाद मजदूर किसान आंदोलन वापस लेने पर सहमत हुए थे। बहरहाल, जब घटना हुई तब मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।
Published

और पढ़ें