श्रीनगर। कश्मीर घाटी को देश के शेष हिस्सों से जोड़ने वाले 270 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को यातायात बहाल कर दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग को साप्ताहिक मरम्मत एवं रखरखाव के लिए शुक्रवार को बंद कर दिया गया था।
इस बीच शोपियां को राजौरी और पुंछ से जोड़ने वाले 86 किलोमीटर लंबे ऐतिहासिक मुगल रोड पर भी आज यातायात बहाल कर दिया गया। मुगल रोड को ताजा बर्फबारी और फिसलन की स्थिति के कारण शुक्रवार को बंद कर दिया गया था।
यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को कश्मीर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए फिर खोल दिया गया है।
उन्होंने बताया कि सड़क के मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को यातायात स्थगित कर दिया गया था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को नवंबर के अंत तक प्रत्येक शुक्रवार को राजमार्ग के आवश्यक मरम्मत और रखरखाव का काम सौंपा गया है।
इस बीच श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को भी खोल दिया गया है और इस पर वाहनों की आवाजाही की अनुमति 1000 बजे से 1600 बजे के बीच है।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल
और पढ़ें
-
तेजस्वी की सभा में चिराग को अपशब्द कहने पर गरमाई सियासत
पटना। बिहार के जमुई में राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की सभा में कथित तौर पर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा...
-
CSK को लगा बड़ा झटका, डेवोन कॉनवे IPL से हुए बाहर, इस खिलाडी को किया शामिल
IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक IPL 2024 में अच्छा खेल रही है, लेकिन टीम को एक तगड़ा झटका...
-
21 हजार करोड़ का हो रहा डिफेंस एक्सपोर्ट: राजनाथ सिंह
केरल। केरल के मावेलिक्करा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने बड़ी बात...
-
महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से भरा पर्चा
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने गुरुवार को अनंतनाग-राजौरी...