ताजा पोस्ट

तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने ‘द्वारे सरकार’ अभियान शुरू किया

ByNI Desk,
Share
तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने ‘द्वारे सरकार’ अभियान शुरू किया
बहरामपुर। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने अपना ‘द्वारे सरकार’ अभियान शुरू किया है और सभी पंचायतों तथा नगर पालिकाओं में इस अभियान को लेकर आम लोगों में काफी उत्साह है। राज्य में तृणमूल और विपक्षी दलों की नोंकझोंक के साथ, जिले का राजनीतिक परिदृश्य जोरों पर है। हर कोई चुनाव से पहले अपना जोर आजमाने की तैयारी लगा हुआ हैं। इसके बीच, प्रतिस्पर्धी दलों के नेताओं के एक-दूसरे के साथ औपचारिक बैठकों के बीच स्वतंत्र रूप से मिलने जुलने गतिविधियों तेज हो गयी हैं। सत्तारूढ पार्टी ने ‘द्वारे सरकार’ अभियान शुरू दिया है। सभी पंचायतों और नगर पालिकाओं में अभियान को लेकर आम लोगों में काफी उत्साह है। लोगों की पूर्ण भागीदारी से निश्चित रूप से अभियान सफल होगा। विशेष तौर पर लोग खाडियो साथी और सस्तो साथी अभियानों में भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम या पता ठीक करने और नए मतदाताओं के नाम दर्ज करने का काम भी शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने ‘आर नोय अन्नया’ अभियान शुरू किया है जहां वे स्थानी लोगाें के घर-घर पहुंच रहे है और पम्पलेट बांट रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने एक अभियान ‘नो मोर अनइम्पलॉयमेंट’ भी शुरू किया है और विभिन्न इलाकों में जुलूस निकाल रहे हैं। कांग्रेस अपने मिशन पर चल रही है। प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी कई स्थानों पर बैठकों में शामिल हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से वह कांडी, खारग्राम, रेजिनगर, बहरामपुर और नोवदा में बैठकों में शामिल हो रहे है। वह जोर-शोर से कांग्रेस-वाम गठबंधन की वकालत करते रहे हैं। चौधरी के मुर्शिदाबाद के एक लोकप्रिय नेता होने के नाते उनकी सभाओं में हमेशा भीड़ उमड़ती रहती है। इसके अलावा अन्य राजनीतिक नेताओं की गतिविधियों पर भी उनकी बैठक में चर्चा होती रहती है। जिला परिषद् सभाधिपति मुशरफ हुसैन मंडल को तृणमूल कांग्रेस नेता शुभेन्दु अधिकारी का करीबी माना जाता है। हाल ही में उन्होंने शुभेन्द्र अधिकारी के साथ बैठक करके सबके लिए भ्रम की स्थिति पैदा की है।
Published

और पढ़ें