ताजा पोस्ट

दो और मंत्री सिद्धू से नाराज

ByNI Desk,
Share
दो और मंत्री सिद्धू से नाराज
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की वजह से शुरू हुई पंजाब कांग्रेस क  कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब दो और मंत्रियों ने सिद्धू के बरताव को लेकर नाराजगी जताई है। राज्य के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा तो इतने नाराज हो गए हैं कि गृह मंत्रालय छोड़ने की पेशकश कर दी है। एक दूसरे मंत्री राणा गुरजीत ने भी सिद्धू के रवैए की आलोचना की है। तीसरे मंत्री भारत भूषण आशू ने सिद्धू को कांग्रेस की संस्कृति सीखने की सलाह भी दी थी। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किए जाने पर अपनी ही सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। उनके बयानों से नाराज सुखजिंदर रंधावा ने गृह मंत्रालय छोड़ने की पेशकश कर की है। उन्होंने रविवार को कहा- जब से मुझे गृह मंत्रालय मिला है, सिद्धू नाराज चल रहे हैं। इसलिए मैं इसे छोड़ने के लिए तैयार हूं। रंधावा को लग रहा है कि मजीठिया के बहाने सिद्धू उनको निशाना बना रहे हैं। Read also ईडब्लुएस की आय सीमा आठ लाख ही रहेगी उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि अकाली नेता बिक्रम मजीठिया पर ड्रग्स केस कानून के अनुसार हुआ है। उन्होंने कहा- सिद्धू इसके बारे में जो बयान दे रहे हैं कि मैंने करवा दिया, इससे बदलाखोरी का संदेश जा रहा है। मैं सिद्धू से गुजारिश करता हूं कि पंजाब के लोगों को इंसाफ लेने दें। सिद्धू के मजीठिया को गिरफ्तार न करने को लेकर सरकार पर किए जा रहे हमले के बारे में रंधावा ने कहा कि कानून जो कहेगा, वही करेंगे। रंधावा ने सिद्धू के पंजाब में कांग्रेस का मुख्यमंत्री का चेहरा बताने के बयान पर कहा कि फिलहाल हमारे मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ही 'दूल्हा' हैं। अगली बार कौन होगा? इसके बारे में विधायक फैसला करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में इस तरह नाम की घोषणा की कोई परंपरा नहीं है। रंधावा ने सिद्धू को संगठन की ताकत बताया लेकिन साथ ही यह भी कहा कि पार्टी बड़ी होती है। कांग्रेस पार्टी में प्रधान का मुख्यमंत्री से बड़ा रुतबा होता है।
Published

और पढ़ें