ताजा पोस्ट

यूक्रेन को मिले पश्चिमी देशों के हथियार तबाह

ByNI Desk,
Share
यूक्रेन को मिले पश्चिमी देशों के हथियार तबाह
कीव। रूस ने यूक्रेन में चल रही जंग में निर्णायक बढ़त बना ली है। उसने पूर्वी यूक्रेन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है। इस बीच खबर है कि रूस ने ब्लैक सी से रॉकेट हमला किया, जिससे यूक्रेन का हथियार डिपो तबाह हो गया। उस डिपो में पश्चिमी देशों से मिले हथियार रखे गए थे। रूसी सेना लगातार यूक्रेनी शहरों पर मिसाइल दाग रहे हैं। पूर्वी यूक्रेन के सिवेरोडोनेट्स्क में जंग तेज हो गई है। वहां नदी पर बने एक पुल को रूस ने तबाह कर दिया। शहर में फंसे लोग बाहर निकलने के लिए इस पुल का इस्तेमाल किया जा रहा था। इधर, टेरनोपिल इलाके के गवर्नर ने कहा कि रूस ने ब्लैक सी से रॉकेट दागे। ये हमला चोर्टकिव शहर की सेना पर हुआ, जिससे वहां रखे हथियार तबाह हो गए। ये हथियार पश्चिमी देशों ने मदद के तौर पर यूक्रेन को दिए थे। रूसी रॉकेट हमले में 22 लोग भी घायल हो गए। रूस ने सिवेरोडोनेट्स्क के एक केमिकल प्लांट पर हमला किया है। वहां करीब चार सौ यूक्रेनी सैनिक अभी भी फंसे हुए हैं। रूस ने इन सैनिकों से सरेंडर करने के लिए कहा है। खबरों के मुताबिक वहां पांच सौ नागरिकों ने भी शरण ली थी, जो अभी भी वहां फंसे हुए हैं।
Tags :
Published

और पढ़ें