ताजा पोस्ट

Afghanistan की राजधानी Kabul से यूक्रेन का विमान हाईजैक, हथियारों से लैस बताए गए हाईजैकर्स

Share
Afghanistan की राजधानी Kabul से यूक्रेन का विमान हाईजैक, हथियारों से लैस बताए गए हाईजैकर्स
नई दिल्ली | Ukraine Plane Hijacked: तालिबानियों के आतंक से अफगानिस्तान में कोहराम मचा हुआ है। दुनिया के सभी देश अफगानिस्तान से अपने-अपने नागरिकों को बाहर निकालने में लगे हैं। इसी बीच अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से यूक्रेन का एक विमान गायब हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि यूक्रेन के इस विमान को हाईजैक कर लिया गया है। विमान के हाईजैक होने की खबर से खलबली मची हुई है। ये भी पढ़ें :- पाकिस्तानी PM Imran Khan की पार्टी की नेता का दावा, तालिबान हमारे साथ, अब कश्मीर जीतकर देगा यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने आज विमान हाईजैक की जानकारी देते हुए बताया कि, यूक्रेन का ये विमान यूक्रेनी नागरिकों को बाहर निकालने के लिए अफगानिस्तान पहुंचा था। लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चला है। वहीं इसी बीच रूसी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेन के विमान को हाईजैक करने के बाद ईरान की तरफ ले जाया गया है। ये भी पढ़ें :- ‘Twitter Bird’ Fried in Hot Oil: आंध्र कांग्रेस कार्यकर्ता ने रागा अकाउंट को ब्लॉक करने के विरोध में ‘ट्विटर बर्ड’ को तला Ukraine Plane Hijacked: विमान के हाईजैक होने के बाद से दुनिया के कई देशों ने अब अफगानिस्तान में और भी सावधानी बरतना शुरू कर दिया है।यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने विमान के हाईजैक के संबंध में कहा है कि, रविवार को कुछ लोगों द्वारा हमारे विमान को हाईजैक कर लिया गया। हाईजैकर्स के पास हथियार थे। मंगलवार को इस विमान का संपर्क हमसे भी टूट गया और विमान गायब हो गया। हालांकि खबरों के अनुसार, विमान को हाईजैक करने के बाद ईरान ले जाने की बात सामने आ रही है। ये भी पढ़ें :- देश में घट रहे Corona केस, पिछले 24 घंटे में 354 मरीजों मौत, सामने आए 25,467 नए संक्रमित
Published

और पढ़ें