बुलंदशहर | Unconscious Pregnancy: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसके देखकर डॉक्टर भी हैरान है और इसे कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं। यहां के एक अस्पताल में 7 महीने से बेहोश पड़ी 23 साल की महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। ये सभी के लिए हैरानी की बात है।
जानकारी के अनुसार, एक सड़क हादसे में सिर में चोट लगने के कारण महिला बेहोश हो गई थी और करीब सात महीने से इसी हालत में है। इलाज के लिए इस दौरान महिला की कई बार सर्जरी भी की गई थी।
ये भी पढ़ें:- दिल दहलाने वाली घटना, गाय खा गई सुतली ‘बम’, मुंह में लेते ही उड़ गया जबड़ा
बाइक से हुआ था एक्सीडेंट
डॉक्टरों से मिली जानकारी के मुताबिक, 31 मार्च को जब महिला अपने पति के साथ बाइक पर जा रही थी तभी उनका एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई और उसका कई बार ऑपरेशन भी किया गया। मीडिया रिपोर्ट की माने तो हादसे के वक्त महिला 40 दिनों की गर्भवती थी। पिछले सप्ताह महिला ने एम्स में एक स्वस्थ्य बच्ची को जन्म देकर सभी को चौंका दिया।
ये भी पढ़ें:- जब टॉपलेस होकर दी दिवाली की शुभकामना तो सुधांशु पांडे बोले- ‘घटिया’, फिर उर्फी ने फोडे पटाखे
पत्नी की सेवा में लगा हुआ है पति
Unconscious Pregnancy: डॉक्टर्स ने बताया कि, महिला अपनी आंखें जरूर खोलती हैं, लेकिन कोई हरकत नहीं करती है। उसका पति दिन रात उसकी सेवा में लगा हुआ है। वह अपनी गर्भवती पत्नी का पूरा ध्यान रखता है। इसके लिए उसने अपनी प्राइवेट नौकरी भी छोड़ दी। जिससे उसके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उसके पति ने महिला की इस स्थिति के बावजूद भी अर्बोशन के लिए कोर्ट में अर्जी नहीं लगाई और बच्चे को जन्म देने का फैसला लिया।
ये भी पढ़ें:-पीएम मोदी ने दिया ‘एक देश एक पुलिस वर्दी’ का सुझाव, फेक न्यूज से रहे सावधान