nayaindia न्यायपालिका को कमजोर करने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण: गहलोत - Naya India
सर्वजन पेंशन योजना
ताजा पोस्ट | देश | राजस्थान| नया इंडिया|

न्यायपालिका को कमजोर करने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण: गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर न्यायपालिका को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस मुरलीधर का स्थानांतरण कर न्याय व्यवस्था को कमजोर करने की यह कोशिश बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

गहलोत ने आज सोशल मीडिया के जरिए कहा कि लोगों का न्यायपालिका पर इतना विश्वास है और न्याय व्यवस्था को कमजोर करने की सरकार की कोशिश बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि जस्टिस एस मुरलीधर का ट्रांसफर कर केंद्र सरकार क्या संदेश देना चाहती है, जिन्होंने दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिस की निष्क्रियता और भाजपा के नेताओं के भड़काऊ भाषणों पर पुलिस के कार्रवाई करने में असफल रहने पर नाराजगी जताई थी।

उल्लेखनीय है कि जस्टिस मुरलीधर ने दिल्ली हिंसा मामले की सुनवाई में दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई थी। उनका पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में तबादला किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 2 =

सर्वजन पेंशन योजना
सर्वजन पेंशन योजना
ट्रेंडिंग खबरें arrow
x
न्यूज़ फ़्लैश
प्रवर्तन निदेशालय ने पांच वर्ष में धन शोधन के 3,497 मामले दर्ज किएः सरकार
प्रवर्तन निदेशालय ने पांच वर्ष में धन शोधन के 3,497 मामले दर्ज किएः सरकार