समाचार मुख्य

असम, मिजोरम का मसला सुलझाएंगे गृह सचिव

ByNI Desk,
Share
असम, मिजोरम का मसला सुलझाएंगे गृह सचिव
Assam mizoram border clashes नई दिल्ली। असम और मिजोरम के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प के बाद अब विवाद सुलझाने का प्रयास तेज हो गया है। केंद्रीय गृह सचिव इस मामले को सुलझाएंगे। इसके लिए उन्होंने बुधवार को इस मसले पर चर्चा के लिए असम और मिजोरम के मुख्य सचिवों के अलावा दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया है। यह बैठक नई दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक में होगी। इस बीच असम सरकार ने मिजोरम के लोगों और सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई झड़प में जान गंवाने वाले पांच पुलिसकर्मियों और एक नागरिक के सम्मान में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है- जब गोलीबारी हो रही थी, मैंने मिजोरम के मुख्यमंत्री को छह बार फोन किया। उन्होंने माफी मांगी और मुझे आइजोल में बातचीत के लिए बुलाया। हमारी जमीन का एक इंच भी कोई नहीं ले सकता। Read also अगले महीने संभव बच्चों की वैक्सीन हिमंता सरमा ने कहा- जब मैंने कार्यभार संभाला, तो मैंने सीमा विवाद के जल्दी समाधान के लिए मिजोरम के मुख्यमंत्री को चिट्‌ठी लिखी। हमारे बीच बातचीत चल ही रही थी कि मिजोरम पुलिस ने फायरिंग कर दी, जिसकी वजह से लोग मारे गए। गौरतलब है कि सोमवार दोनों राज्यों की सीमा पर जबरदस्त हिंसा हुई थी, जिसमें छह लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हुए। दोनों मुख्यमंत्रियों ने वीडियो जारी करके हिंसा की जानकारी दी थी। Assam mizoram border clashes
Published

और पढ़ें