सिलीगुड़ी | Nitin Gadkari: मोदी सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। नितिन गडकरी की तबीयत अचानक से खराब हो गई। वे सिलीगुड़ी में एक कार्यक्रम में शामिल थे। आपको बता दें कि, मंत्री नितिन गडकरी पश्चिम बंगाल के दौरे पर है और गडकरी ने सिलीगुड़ी में 1,206 करोड़ रुपये की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी है।
ये भी पढ़ें:- ऐसी फील्डिंग कही नहीं देखी होगी छक्का बचाने सुपरमैन बने Ashton Agar
Nitin Gadkari: सिलीगुड़ी में चल रहे कार्यक्रम में अचानक मंत्री महोदय नितिन गडकरी की तबीयत खराब होने के बाद उनकी डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच की। जिसके बाद बताया गया कि, कोई घबराने वाली बात नहीं है। वे अभी स्वस्थ्य है। हालांकि, अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
ये भी पढ़ें:- मुश्किल समय में Virat Kohli का सहारा साथी प्लेयर नही विदेशी खिलाडी बने
Nitin Gadkari: जानकारी में सामने आया है कि, सिलीगुड़ी में कार्यक्रम खत्म होने के बाद गडकरी को बेचौनी महसूस होने की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें मंच के पीछे ले जाकर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच की।
ये भी पढ़ें:- नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल में कई समानताएं- हरि शंकर व्यास
Nitin Gadkari: इस संबंध में भाजपा के विधायक नीरज जिम्पा ने जानकारी देते हुए कहा कि गडकरी की तबीयत बाद में ठीक हो गई और वह अपनी कार से रवाना हो गए।
ये भी पढ़ें:- बिहार सरकार में मंत्री के करीबी पर IT विभाग की कार्रवाई, कई ठिकानों पर छापेमारी
ये भी पढ़ें:- रिया सेन ने मिलाई राहुल गांधी संग चाल से चाल, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें