लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने राहुल को एक्सीडेंटल हिंदू करार दिया है। पिछले दिनों राहुल गांधी ने मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की शक्ति कम करने का आरोप केंद्र की भाजपा सरकार पर लगाया था। इसका परोक्ष रूप से उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल देवी-देवताओं पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले काफी लोग सामने आ रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को एक्सीडेंटल हिंदू करार दिया। rahul gandhi accidental hindu
Read also सोनोवाल और मुरुगन को राज्यसभा की टिकट
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मण समाज को लुभाने के लिए भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करा रही है। लखनऊ में शुक्रवार को हुए सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- आजकल तो देवी-देवताओं पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले काफी लोग सामने आ रहे हैं। मेरा मानना है कि हमारे देवी-देवताओं पर टिप्पणी करना एक्सीडेंटल हिंदू की प्रवृत्ति है। देवी-देवताओं पर टिप्पणी करना, राम और कृष्ण को नकारना उनकी प्रवृत्ति का हिस्सा है, अब कोई एक्सीडेंटल हिंदू होगा तो यही तो होगा।
Read also अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया पर भड़का फ्रांस
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा- एक पार्टी आप देख रहे हैं। आपदा आती है तो इटली चले जाते हैं। उनको यूपी से सब कुछ चाहिए मगर देंगे कुछ नहीं। वे एक्सीडेंटली हिंदू हैं। एक्सीडेंट बार बार नहीं दोहराने देंगे। उसको हमारे देश की संस्कृति, धर्म तथा विभिन्न प्रकार की सभ्यता से तो परिचित होना ही होगा।
योगी के लिए राहुल एक्सीडेंटल हिंदू
और पढ़ें
-
चुनाव आयोग की तैयारियों की पोल खुली
चुनाव आयोग का मुख्य काम लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनाव कराने का है। किसी भी राज्य में विधानसभा चुनाव...
-
चार जून और चार सौ पार का नारा
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती चार जून को क्यों तय की? पिछली बार यानी 2019...
-
लेफ्ट और कांग्रेस का विरोधाभास
देश में आमतौर पर गठबंधन बनाने का काम विपक्षी पार्टियों का होता है और माना जाता है कि सत्ता पक्ष...
-
तमिलनाडु के राज्यपाल का नया विवाद
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और राज्य की डीएमके सरकार का विवाद खत्म ही नहीं हो रहा है। लोकसभा चुनाव...