
लखनऊ | BJP MLAs Join SP: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भाजपा की ओर से टिकट नहीं मिलने की उम्मीद के बाद योगी सरकार को अलविदा कह कर आज कई दिग्गज नेता अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। यूपी में फरवरी से चुनाव है ऐसे में वहां आचार संहिता लगी होने के कारण वर्चुअल रैली के माध्यम से ये सभी नेता शुक्रवार को सपा में शामिल हुए है। इस दौरान सपा में शामिल होने वाले धर्म सिंह सैनी ने कहा कि अखिलेश यादव साल 2022 में यूपी के मुख्यमंत्री और साल 2024 में देश के प्रधानमंत्री होंगे।
ये भी पढ़ें:- कोरोना ने रोका श्रद्धालुओं का गंगा स्नान, Makar Sankranti पर खाली पड़े हरिद्वार-ऋषिकेश के घाट
पिछले 5 सालों में पिछड़ों, दलितों का राजनीतिक, आर्थिक, रोजगार और आरक्षण के क्षेत्र में पूरी तरह से शोषण हुआ। इसे देखते हुए हम पिछड़े, दलित वर्ग के लोग मकर संक्रांति के समय समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं: धर्म सिंह सैनी pic.twitter.com/5aJvKmoVWM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2022
वर्चुअल रैली में हुआ अखिलेश यादव का सम्मान
BJP MLAs Join SP: रैली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा से अलग होकर पार्टी को संकट में डालने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को पगड़ी पहना कर सम्मान किया।
ये भी पढ़ें:- मकर संक्रांति पर देश में मिले 2 लाख 64 हजार से ज्यादा केस, 315 की मौत, एक्टिव केस हुए 12 लाख 72 हजार 73
आज भाजपा के खात्मे का शंखनाद बज गया है। भाजपा ने देश और प्रदेश की जनता को गुमराह कर उनकी आंखों में धूल झोंकी है और जनता का शोषण किया है। अब भाजपा का खात्मा करके उत्तर प्रदेश को भाजपा के शोषण से मुक्त कराना है: स्वामी प्रसाद मौर्य pic.twitter.com/E8OrRPUpkN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2022
इन सब नेताओं ने थामा अखिलेश की सपा का हाथ
BJP MLAs Join SP: भाजपा अलग हुए दिग्गज नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, बृजेश प्रजापति, भगवती प्रसाद सागर, मुकेश वर्मा, रोशन लाल वर्मा, विनय शाक्य, अपना दल के चौधरी अमर सिंह, युसुफ अली, नीरज मौर्य, हरपाल सैनी, बलराम सैनी, राजेंद्र प्रताप सिंह पटेल, अयोध्या प्रसाद पाल, बंशी सिंह पहड़िया, अमर नाथ सिंह मौर्य, प्रदीप चौधरी सपा में शामिल हो गए। जबकि, योगी का मंत्री पद छोड़ने वाले दारा सिंह चौहान अब अलग से 16 जनवरी को अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें:- शिवसेना सांसद संजय राउत का दावा, भाजपा के दस और मंत्री योगी सरकार को कहेंगे अलविदा!