मैनपुरी | UP By Election 2022: यूपी में उप चनावों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। यहां दो विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उप चुनाव होना है। जिनमें ’नेताजी’ यानि मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Seat) पर सभी की पार्टियों की नजर है और सभी अब सीट को सपा से हथियाने की तैयारी में है।
ये भी पढ़ें:- MCD चुनाव से पहले ’AAP’ प्रत्याशी ने बढ़ाई पार्टी की मुश्किलें, सरेआम लहराया रिवॉल्वर, केस दर्ज
लेकिन सपा भी कुछ कम नहीं दिख रही है। उसने फिर से परिवारवाद का खेला करते हुए मैनपुरी से अखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख 5 दिसंबर करीब आ रही है। वैसे-वैसे पूरा यादव कुनबा और समाजवादी पार्टी समर्थक यहां ’नेताजी’ के नाम पर इमोशनल कार्ड फेंककर वोट मांग रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई का जम्मू-कश्मीर में 13 जगहों पर छापेमारी
चाचा ने भतीजे को बताया ’छोटे नेताजी’
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से लेकर उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पुरानी बातों को भुलाकर ’नेताजी’ के नाम और काम का सहारा लेकर डिंपल यादव के लिए वोटों की अपील कर रहे हैं। इसी बीच आज चाचा शिवपाल यादव ने तो अपने भतीजे अखिलेश यादव को ‘छोटे नेताजी’ का खिताब तक दे डाला है।
ये भी पढ़ें:- मोटी हो गई है कुंडली भाग्य फेम Shraddha Arya, फैंस ने किया ट्रोल
अब हम एक हो गए हैं…..
UP By Election 2022: बहू डिंपल यादव के लिए प्रचार के दौरान भरतिया कोठी (इटावा) की एक जनसभा में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि रघुराज शाक्य ने अपने गुरु यानी मुझे धोखा दिया है, तो वह मेरा शिष्य नहीं हो सकता है। अब हम अखिलेश एक हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:- मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह को छह महीने का विस्तार