लखनऊ | UP By Election Result 2022: उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में मैनपुरी सीट भले ही अखिलेश यादव की पत्नी और समाजवादी पार्टी उम्मीदवार डिंपल यादव ने जीत ली हो, लेकिन की रामपुर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार समाजवादी पार्टी पर भारी पड़ गए। भाजपा के उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने यहां से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम रजा को हरा दिया है। रामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र को सपा का गढ़ माना जाता है लेकिन इस बार यहां भाजपा सेंध मारने में कामयाब हो गई है।
इतने वोटों से मिली जीत
UP By Election Result 2022: भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने समाजवादी पार्टी के आसिम रजा को 33,702 वोटों से करारी मात दी है। आकाश सक्सेना को 80964 वोट मिले, जबकि सपा नेता आसिम रजा ने 47,262 वोट मिले। बता दें कि, रामपुर विधानसभा उपचुनाव में 33.94 फीसदी वोटिंग हुई थी।
ये भी पढ़ें:- Gujarat Polls Result 2022: गुजरात में ओवैसी का दावा हुआ फुस्स! नोटा से भी कम मिले वोट
खतौली में सपा मार गई बाजी
UP By Election Result 2022: वहीं दूसरी ओर इसके उलट खतौली विधानसभा सीट भाजपा के हाथ से निकल गई है। यहां सपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रत्याशी मदन भैया ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार राजकुमारी सैनी को 22,165 वोटों से हरा दिया है।
ये भी पढ़ें:- हिमाचल के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों की बैठक चंडीगढ़ में, नेता चयन पर फैसला
इसलिए खाली को गई थी ये सीटें
UP By Election Result 2022: आपको बता दें कि, रामपुर सदर सीट सपा विधायक आजम खां और खतौली विधानसभा सीट भाजपा विधायक विक्रम सैनी को अलग-अलग मामलों में सजा सुनाए जाने के कारण खाली हुई है।
ये भी पढ़ें:- पहाड़ों में भाजपा नहीं तोड़ पाई पुराना रिवाज, हिमाचल सीएम जयराम ने स्वीकारी हार