ताजा पोस्ट

UP शिक्षा विभाग में हड़कंप! अधिकारी का अश्लील वीडियो Viral, बताया Honeytrap की साजिश

Share
UP शिक्षा विभाग में हड़कंप! अधिकारी का अश्लील वीडियो Viral, बताया Honeytrap की साजिश
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब एक उच्च अधिकारी का अश्लील वीडियो (Education department Officer indecent video) वायरल हो गया। इन दिनों अश्लीलता इतनी फैल गई है कि हर दिन अश्लीलता के नए-नए किस्से सामने आ रहे हैं। राज कुंद्रा अश्लील वीडियो का मामला अभी शुरू ही हुआ है कि अब नई नई जगहों से नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। यूपी में वायरल हुआ अश्लील वीडियो बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आरवी सिंह का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आरवी सिंह एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं। ये भी पढ़ें:- उत्तरप्रदेश में बदलने जा रहा इस रेलवे स्टेशन का नाम, जानें क्या तय हुआ नाम और कब तक बदला जाएगा.. खुद को बताया पीड़ित आरवी सिंह का ये वीडियो आग की तरह फैल गया। अब इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू हो चुकी है। लेकिन अभी तक कोई भी अफसर इस पर बोलने को तैयारी नहीं है। इस वीडियो के सामने आने के बाद खुद आरवी सिंह सफाई देते नजर आ रहे हैं। आरवी सिंह का कहना है कि उनके खिलाफ कोई साजिश की गई है। उन्हेंं धोखे में रखकर वीडियो बनाया गया है। अब इस वीडियो के जरिए उन्हेंं ब्लैक मेल भी करने की कोशिश की जा रही है। ये भी पढ़ें:- शादी के तीन साल बाद भी पति-पत्नी का रिश्ता नहीं बन पाया, पत्नि ने किया फोन चेक तो उड़ गये होश महिला ने वीडियो कॉल कर फंसाया इस वीडियो का खुलासा होने के बाद आरवी सिंह ने खुद को पीड़ित बताते हुए कहा है कि, उन्हें हनीट्रैप में फंसाया गया है। एक अनजान महिला ने उन्हें वीडियो कॉल कर फंसाया और फिर ये रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया। उनका कहना है कि इस संबंध में वे क्राइम ब्रांच को एक शिकायत भी दर्ज करवा चुके हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ये भी पढ़ें:- स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में ओलंपिक दल को आमंत्रित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे बुना फंसाने का जाल खुद को निर्दोष बताते हुए आरवी सिंह ने कहा कि, कुछ महीने पहले एक महिला ने उन्हें फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसे उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया। एक दिन मेरे पास एक वीडियो कॉल आया, जिसमें एक अश्लील वीडियो चल रहा था। उसके कुछ ही देर बाद फिर मोबाइल पर स्क्रीन शॉट की एक फोटो भेजी गई। जिसे देखते ही सबकुछ समझ में आ गया कि मैं हनीट्रैप का शिकार हो गया हूं। ये भी पढ़ें:- दूसरे धर्म के लड़के के साथ अफेयर से नाराज था पिता, प्रेमी संग मिलकर बेटी ने ही मरवा दी गोली
Published

और पढ़ें