ताजा पोस्ट

ओवैसी ने दो सीएम बनाने का वादा किया

ByNI Desk,
Share
ओवैसी ने दो सीएम बनाने का वादा किया
लखनऊ। पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों में पार्टियां सभी जातियों और वर्गों को लुभाने के लिए कई किस्म के वादे कर रही हैं लेकिन ऑल इंडिया एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने सबसे अजीबोगरीब वादा किया है। उन्होंने राज्य में दो मुख्यमंत्री और तीन मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने राज्य के दो ओबीसी और दलित नेताओं के साथ गठबंधन का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनी तो दो मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। ओवैसी ने जन अधिकार पार्टी के बाबू सिंह कुशवाहा और बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटी इंप्लाई फेडरेशन के अध्यक्ष वामन मेश्राम के साथ मिल कर शनिवार को नया गठबंधन भागीदारी परिवर्तन मोर्चा बनाने का ऐलान किया। तीनों नेताओं ने नए गठबंधन की घोषणा के साथ ही ऐलान किया कि भागीदारी परिवर्तन मोर्चा राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इस मोर्चा का संयोजक बाबू सिंह कुशवाहा को बनाया गया है। गठबंधन की घोषणा के बाद ओवैसी ने कहा कि उनके गठबंधन को बहुमत मिलने पर राज्‍य में दो मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे, जिनमें एक दलित समुदाय से होगा जबकि दूसरा ओबीसी समुदाय से होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसके अलावा तीन उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे, जिनमें एक मुस्लिम समुदाय से होगा। बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि उनके गठबंधन के दरवाजे बंद नहीं हैं और अभी दूसरे दल भी आ सकते हैं।
Published

और पढ़ें