फतेहपुर | UP News : उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक और धर्मांतरण के मामले ने हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है कि 8 महीने पहले अगवा हुई हिंदू लड़की का धर्मांतरण करने के बाद उसका जबरन निकाह किया जा रहा था। तभी लड़की की मां को इस बारे में जानकारी मिल गई और उसने जबरन कराए जा रहे निकाह का विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
ये भी पढ़ें:- कमल खिला, हाथ हिला और झाड़ू भी चली
UP News : जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला असोथर थाना क्षेत्र के सातोपीत गांव का है। जब ये मामला पुलिस के पास पहुंचा तो मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौलवी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि मामले में अभी भी 8 आरोपी फरार है। पुलिस ने इस मामले में लड़की की मां के बयान पर मौलवी कल्लू समेत 10 लोगों के खिलाफ अपहरण, धर्मांतरण, मारपीट और बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें:- अब सिर्फ विकास की राजनीति होगी
UP News : जानकारी में ये भी सामने आया है कि, 8 मई 2022 को हरिहरगंज की रहने वाली मानसी गुप्ता संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी। जिसके बाद उसकी मां अंजुला गुप्ता ने पुलिस में बेटी की गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जब 8 दिसंबर को लड़की की मां को पता चला कि सातो गांव में उसकी बेटी का जबरन धर्मांतरण कराकर आरोपी अंसार अहमद निकाह कर रहा है तो मां वहां पहुंच गई और देखा कि मौलवी निकाह पढ़ा रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिये और जान से मारने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें:- शहनाज गिल ने दिखाया एटीट्यूड, अपने बर्ताव के लिए हुई ट्रोल
इस संबंध में थरियांव पुलिस अधिकारी को कहना है कि, असोथर थाना क्षेत्र में लड़की को बहला फुसलाकर अगवा किया गया। फिर जबरन धर्मांतरण के बाद निकाह का प्रयास किया गया। जिसके बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी अंसार अहमद और मौलवी कल्लू को जेल भेज दिया गया है