ताजा पोस्ट

अमेरिका ने ड्रोन से जवाहिरी को मारा

ByNI Desk,
Share
अमेरिका ने ड्रोन से जवाहिरी को मारा
वाशिंगटन। अफगानिस्तान में अमेरिकी हवाई हमले में अल कायदा का सरगना अयमान अल जवाहिरी मारा गया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने खुद जवाहिरी के मारे जाने का ऐलान किया। अमेरिका पर 9/11 को हुए हमलों की साजिश अल जवाहिरी और ओसामा बिन लादेन ने मिलकर रची थी। ओसामा बिन लादेन को ‘यूएस नेवी सील्स’ ने दो मई 2011 को पाकिस्तान के एबटाबाद में एक अभियान में मार गिराया था। जवाहिरी अमेरिकी कार्रवाई में ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अल कायदा का सरगना बना था। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को बताया कि सीआईए द्वारा काबुल में शनिवार शाम किए गए ड्रोन हमले में जवाहिरी मारा गया। जवाहिरी काबुल स्थित एक मकान में अपने परिवार के साथ छिपा था। माना जा रहा है कि अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के कब्जे के बाद वह काबुल में रहने लगा था। उसे पाकिस्तान समर्थक हक्कानी गुट का करीबी माना जाता है। बहरहाल, राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा- न्याय हुआ और यह आतंकवादी मारा गया। मिस्र का रहने जवाहिरी पेशे से डॉक्टर है। उसके ऊपर 2.5 करोड़ डॉलर का इनाम था। उसने पहले बिन लादेन की छत्रछाया में काम किया और बाद में उसके उत्तराधिकारी के तौर पर अल कायदा की बागडोर संभाली। 2011 में लादेन के मारे जाने के करीब 11 साल बाद ज़वाहिरी मारा गया। बाइडेन ने व्हाइट हाउस में सोमवार की शाम एक संबोधन में कहा- मैंने ही उस हमले की अनुमति दी थी, ताकि उसे हमेशा के लिए खत्म किया जा सके। Read also उफ! सत्ता का ऐसा अहंकार! अधिकारियों के अनुसार, जवाहिरी एक मकान की बालकनी में था, तभी ड्रोन से उस पर दो मिसाइल दागी गई। उसके परिवार के बाकी सदस्य भी वहां मौजूद थे, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई है केवल जवाहिरी मारा गया है। अमेरिका ने एक खास किस्म की ड्रोन मिसाइल से जवाहिरी को मारा, जिसमें कोई विस्फोट भी नहीं हुआ और आसपास के लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ। बाइडेन ने कहा- 9/11 हमलों की साजिश रचने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। अमेरिकी सरजमीं पर किए सबसे घातक इस हमले में 2,977 लोग मारे गए थे। दशकों तक उसने अमेरिकियों के खिलाफ कई हमलों की साजिश रची। राष्ट्रपति ने कहा- अब, न्याय हुआ और यह आतंकवादी सरगना मारा गया है। दुनिया को अब इस दरिंदे हत्यारे से डरने की जरूरत नहीं है।
Tags :
Published

और पढ़ें