वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की रात को अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से पहली आमने-सामने की मुलाकात की। दोनों नेताओं ने दोपक्षीय संबंधों के साथ कई अंतरराष्ट्रीय मसलों पर विचार-विमर्श किया और साथ ही लोकतंत्र पर बात की। हैरिस ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करना दोनों देशों का दायित्व है और यह दोनों देशों के लोगों के सर्वोत्तम हित में है। उन्होंने कहा- चूंकि दुनिया भर के लोकतंत्र खतरे में हैं ऐसे में यह जरूरी है कि हम अपने-अपने देशों और दुनिया भर में लोकतांत्रिक सिद्धांतों और संस्थानों की रक्षा करें और अपने-अपने देश में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए निश्चित ही प्रयास करें। kamala harris pm modi
दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े कई पहलुओं पर भी चर्चा की। बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विट किया- उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से मिलकर खुशी हुई। उनकी उपलब्धि ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया है। हमने साझा मूल्यों और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित कई विषयों पर बात की जो भारत-अमेरिका की मित्रता को और मजबूत करेंगे।
kamala harris pm modi
Read also बीएसई सूचकांक 60 हजार से ऊपर पहुंचा
उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी और कहा कि उसे आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आतंकवाद को भारत और अमेरिका दोनों के लिए चिंताजनक बताया।
मोदी और कमला हैरिस ने भारत-अमेरिका सामरिक साझेदारी को और मजबूत करने का फैसला किया और लोकतंत्र के सामने मौजूद चुनौतियों, अफगानिस्तान व हिंद-प्रशांत क्षेत्र सहित साझा हित के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। मोदी ने मुलाकात के बाद एक साझा प्रेस कांफ्रेंस में कहा- भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार हैं। हमारे समान मूल्य, समान भू-राजनीतिक हित हैं। भारत और अमेरिका को सबसे बड़े और सबसे पुराने लोकतंत्र बताते हुए मोदी ने कहा कि दोनों देश मूल्यों को साझा करते हैं और उनका समन्वय और सहयोग भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
Read also पंजाब में मंत्रियों के नाम पर माथाचप्पी
विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने एक घंटे तक चली बैठक का ब्योरा देते हुए यहां संवाददाताओं से कहा कि दोनों नेताओं ने कहा कि दोपक्षीय संबंध मजबूत हुए हैं। दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है। हैरिस ने इससे पहले जून में भारत में कोविड-19 संकट के दौरान मोदी से फोन पर बात की थी। मोदी ने हैरिस से कहा- आप दुनिया भर में इतने सारे लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि राष्ट्रपति बाइडेन और आपके नेतृत्व में हमारे दोपक्षीय संबंध नई ऊंचाइयों को छुएंगे।
लोकतंत्र पर मोदी-कमला में बात
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...