मनोरंजन

बड़ी खबर! हार्ट अटैक के बाद मशहूर एक्टर विवेक का निधन, आज सुबह ली अंतिम सांस, सिनेमा जगत में शोक की लहर

ByNI Desk,
Share
बड़ी खबर! हार्ट अटैक के बाद मशहूर एक्टर विवेक का निधन, आज सुबह ली अंतिम सांस, सिनेमा जगत में शोक की लहर
नई दिल्ली। मशहूर एक्टर विवेक (Vivek) का चेन्नई के अस्पताल में निधन हो गया है। 59 साल के विवेक आज सुबह 4.45 बजे दुनिया को अलविदा कह गए। विवेक को 16 अप्रेल को हार्ट अटैक आने के बाद चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह ICU में डॉक्टर्स की निगरानी में थे। 15 अप्रेल को ही विवेक ने कोरोना वैक्सीन (Covid 19 Vaccine) लगवाई थी और मीडिया से मुलाकात कर लोगों को कोविड वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाने के बारे में बताया था। ये भी पढ़ें :-  Bollywood News : फ़िल्मकार विकास वर्मा ने कहा, जब तक वैक्सीनेशन पूरा नहीं हो जाता, फिल्म रिलीज नहीं करूंगा सिनेमा जगत में शोक की लहर आपको बता दें कि विवेक तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर थे। वह एक्टिंग के साथ-साथ कॉमेडी भी किया करते थे। सिनेमा में उनके योगदान के लिए सरकार ने उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा था। उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन, अजित, विजय, माधवन और विक्रम जैसे बड़े स्टारों के साथ भी काम किया। माधवन की फिल्म ‘रन’ उनके लिए सबसे बड़ा ब्रेक साबित हुई थी। उनके अचानक निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर छा गई है। ये भी पढ़ें :- करीना ने पहना ऐसा मास्क, कीमत सुन चौंक जाएगा हर कोई 15 अप्रेल को सरकारी लगवाई थी वैक्सीन गौरतलब है कि 15 अप्रेल को विवेक अपने दोस्त के साथ सरकारी अस्पताल में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाने गए थे। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि सरकारी अस्पताल तक लोगों की पहुंच ज्यादा है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि कोविड वैक्सीन सेफ है। अगर हम कोविड वैक्सीन लगा लेंगे तो हम बीमार नहीं पड़ेंगे। सावधानी तो हमें फिर भी रखना ही होगी। ये भी पढ़ें :- Bollywood News : अभिनेता शाहिद कपूर और विजय सेतुपती के साथ काम करती नजर आयेगी राशि खन्ना ये भी पढ़ें :- Hollywood Star मार्गोट रॉबी है चाय की शौकीन, जानें और क्या है इनकी दिनचर्या
Published

और पढ़ें