ताजा पोस्ट

सऊदी प्रिंस की तरह मोदी को भी छूट दी थी

ByNI Desk,
Share
सऊदी प्रिंस की तरह मोदी को भी छूट दी थी
वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका में अभियोजन पक्ष से उसी तरह की सुरक्षा दी गई थी, जैसी हाल ही में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को दी गई है। पत्रकार जमाल खशोगी की नृशंस हत्या पर क्राउन प्रिंस को छूट देने के मामले पर विवाद के बीच अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा- यह पहली बार नहीं है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने ऐसा किया है। यह एक दीर्घकालिक और सुसंगत प्रक्रिया है। इसे पहले कई राष्ट्राध्यक्षों पर लागू किया गया है। उन्होंने मिसाल देते हुए कहा- 1993 में हैती में राष्ट्रपति एरिस्टाइड, 2001 में जिम्बाब्वे में राष्ट्रपति मुगाबे, 2014 में भारत में प्रधानमंत्री मोदी और 2018 में डीआरसी में राष्ट्रपति कबीला को यह सुरक्षा दी जा चुकी है। वेदांत पटेल ने कहा- यह एक सतत प्रक्रिया है, जिसे हमने राष्ट्राध्यक्षों और प्रमुखों व विदेश मंत्रियों के लिए स्वीकार किया है। गौरतलब है कि अमेरिका ने 2005 में गुजरात के तब के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को वीजा इन आरोपों के आधार पर नहीं दिया था कि उनकी सरकार ने 2002 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दंगों को रोकने के लिए कुछ नहीं किया। बाद में 2014 में भारत का प्रधानमंत्री बनने के बाद ही नरेंद्र मोदी को अमेरिका से वीजा मिला था। वहीं ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने पहले ही अपना बहिष्कार समाप्त कर दिया था।
Published

और पढ़ें