nayaindia Vladimir Putin India Visit: दो दिग्गजों पुतिन-मोदी की होगी मुलाकात
सर्वजन पेंशन योजना
ताजा पोस्ट

आज दुनिया के दो दिग्गजों पुतिन-मोदी की होगी मुलाकात, रूसी राष्ट्रपति पहुंचेंगे दिल्ली, कई देशों में  खलबली

ByNI Desk,
Share

नई दिल्ली | Vladimir Putin India Visit: दुनिया में ओमिक्राॅन वैरिएंट के खतरे के बीच आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) भारत दौरे पर आ रहे हैं। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और पुतिन के बीच शिखर वार्ता होगी। इस दौरान रक्षा, व्यापार और निवेश, ऊर्जा और तकनीक के अहम क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने के अलावा कोरोना महामारी को लेकर भी चर्चा होना संभव माना जा रहा है। माना जाना रहा है कि, इस मुलाकात के साथ ही दोनों देशों के रिश्ते और भी मजबूत होंगे। दोनों देशों के राष्ट्रअध्यक्षों की मुलाकात पर पूरी दुनिया नजर रहेगी। इस मुलाकात से दुनिया के कई देशों में खलबली मची हुई है।

Vladimir Putin visit India

ऐसा रह सकता है राष्ट्रपति पुतिन का कार्यक्रम
Vladimir Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे का सुरक्षा कारणों की वजह से भारत पहुंचने के समय का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि, वे दोपहर दो बजे दिल्ली पहुंच सकते हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई स्तर पर बातचीत होगी। पहले दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्रियों के बीच टू प्लस टू वार्ता होगी और इसके बाद शाम 5.30 बजे दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पुतिन पीएम मोदी के साथ 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन (India-Russia Annual Summit) में शामिल होंगे। इसके बाद आज रात को ही पुतिन वापस रूस के लिए रवाना हो जाएंगे। कोरोना महामारी को देखते हुए पुतिन का ये भारत दौरा मात्र एक दिन का ही रखा गया है।

ये भी पढ़ें:- मथुरा में अलर्ट! शाही ईदगाह की ओर जाने वाले रास्ते सील, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात, पहचान पत्र दिखाने पर ही आवजाही की अनुमति

चीन-पाकिस्तान की झलक रही नाराजगी
रूस भारत का सदैव से ही पुराना मित्र रहा है। भारत के हर संकट में रूस ने हमेशा साथ दिया है। भारत और रूस के व्यापार और सुरक्षा उपकरणों के सौदों से भारत की सुरक्षा को काफी बल मिला है। ऐसे में पुतिन की पीएम मोदी से ये मुलाकात कई देशों को रास नहीं आ रही है। खासतौर से चीन और पाकिस्तान की इस मुलाकात से नाराजगी झलकती दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें:- बाॅलीवुड एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez हिरासत में, लेकिन बाद में छोड़ा गया, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ सकती है मुसीबतें

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें