ताजा पोस्ट

भारत के साथ रिश्तों को मजबूती देने 6 दिसंबर को भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन

ByNI Desk,
Share
भारत के साथ रिश्तों को मजबूती देने 6 दिसंबर को भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन
नई दिल्ली | Vladimir Putin India Visit: भारत और रूस के रिश्तों को और मजबूती देने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) जल्द ही भारत के दौरे पर आने वाले हैं। भारत-रूस के बीच 21वीं शिखर वार्ता के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन 6 दिसंबर को भारत आएंगे। इस दौरान पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं की कोरोना काल में यह पहली मुलाकात होगी। रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे पर कई समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। Vladimir Putin India Visit: भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पुतिन को भारत दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि, 6 दिसंबर 2021 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नई दिल्ली पहुंचेंगे। जिसके बाद भारत-रूस ‘टू-प्लस-टू’ मीटिंग रक्षा और विदेश मंत्रिस्तरीय संवाद का पहला संस्करण पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक शिखर बैठक के साथ आयोजित होगा। ये भी पढ़ें:-  भारत 15 दिसंबर से निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू करेगा होगी ‘टू-प्लस-टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता इसी के साथ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ‘टू-प्लस-टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता में हिस्सा लेने के लिए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु 5-6 दिसंबर को भारत आयेंगे। भारत की ओर से इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल होंगे। ये भी पढ़ें:- Uttar Pradesh : CM Yogi बोले पीएम- पीएम मोदी रखेंगे सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस वे की आधारशिला, संविधान दिवस पर कही ये बात… इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा गौरतलब है कि, रूसी राष्ट्रपति पुतिन इससे पहले शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आखिरी बार 2018 में आए थे। तब एस-400 डील पर भी चर्चा हुई थी और दोनों देशों ने साइन किए थे। इस शिखर सम्मेलन में एस-400 पर विस्तार से बातचीत होने की उम्मीद है। इसी के साथ विश्व में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर और उसके वैक्सीनेशन को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।
Published

और पढ़ें