Naya India

मेघालय और नागलैंड में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, पहली बार चार महिलाएं चुनावी मैदान में

Voting

Twitter - ANI

नई दिल्ली । Meghalaya Nagaland Election: मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान जारी है। दोनों राज्यों को मिलाकर 118 विधानसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई। यहां 59-59 सीटों पर मतदाता अपने मतदान का प्रयोग कर रहे हैं। इन विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की साख दांव पर लगी है। वहीं, कांग्रेस ने चुनावों में जीत का दांवा किया है। सुबह से ही कड़ी सुरक्षा के बीच लोग वोट डाल रहे हैं।

नागालैंड में 60 विधानसभा सीट हैं लेकिन अकुलुतो विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कजेतो किनिमी निर्विरोध चुने गए। आज शाम मतदान संपन्न होने के बाद 2 मार्च को मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। बता दें कि, नागालैंड विधानसभा में इस बार चार महिलाएं चुनावी मैदान में हैं। यहां आज तक कोई भी महिला विधायक चुनकर नहीं पहुंची है। ऐसे में इस बार माना जा रहा है कि नागालैंड का ये रिकॉर्ड भी इस चुनाव में टूट जाएगा।

पूर्वाेत्तर राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन के लिए जीत का सवाल है। दरअसल, एनडीपीपी ने 2018 में यहां भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। उसे जनता दल (यूनाइटेड) और एक निर्दलीय प्रत्याशी का भी समर्थन प्राप्त था। ऐसे में अगर ये गठबंधन इस चुनाव में भी जीत दर्ज कर लेता है तो ये इनका दूसरे कार्यकाल होगा। लेकिन इस बार कांग्रेस ने भी यहां अपनी ताकत दिखाई है और उसने जीत का दांववा ठोका है।

यहां चार सीटों पर हो रहा उपचुनाव

Meghalaya Nagaland Election: इसी के साथ आज तमिलनाडु में इरोड पूर्व विधानसभा सीट, अरुणाचल प्रदेश के लुमला, पश्चिम बंगाल के सागरदिघी और झारखंड के रामगढ़ विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव को लेकर वोटिंग चल रही है। बता दें कि, रामगढ़ विधानसभा सीट पर 14 निर्दलीय सहित 18 उम्मीदवार हैं। यहां कांग्रेस विधायक ममता देवी को एक आपराधिक मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित किया गया था जिससे ये सीट खाली हो गई थी।

Exit mobile version