नई दिल्ली | Weather Alert Delhi Rain : मानसून (Monsoon 2021) जब राष्ट्रीय राजधानी से रूठा तो ऐसा रूठा की बारिश की सारी संभावनाएं ही खत्म कर दी और अब बरसा तो ऐसा बरस रहा हैं कि एक ही दिन में पूरे महीने की कसर निकाल दी। दिल्ली में अब लोग भारी बारिश के चलते परेशान हो रहे हैं। आज भी दिल्ली में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है। आज लगातार तीसरा दिन है जब दिल्ली-एनसीआर में जोरदार बारिश हो रही है।
ये भी पढ़ें :- बेलगाम कोरोना! Kerala में 24 घंटे में 33 हजार के करीब पहुंचे पॉजिटिव, केन्द्र ने पड़ोसी राज्यों को चेताया
आज बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी
Weather Alert Delhi Rain : मंगलवार को भी दिल्ली समेत आसपास के कई इलाकों मे भारी बारिश का दौर चला। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज गुरूवार को भी कई जगहों पर भारी बारिश के आसार है। मौम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश और आंधी तूफान की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बुधवार को 112 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इससे पहले दिल्ली में 13 सितंबर 2002 को 126.8 मिमी बारिश रिकॉड की गई थी। दिल्ली के अलावा नोएडा, गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई अन्य इलाकों में भी जोरदार बारिश हुई।
ये भी पढ़ें :- Afghanistan में शासन चलाने को लेकर तैयारियां शुरू, ‘अखुंदज़ादा’ होंगे शीर्ष नेता, कंधार से चलाया जा सकता हैं शासन!
यहां भी जमकर बरसेंगे बदरा, हो सकती है भारी बारिश
देश में एक बार फिर से सक्रिय हुए मानसून ने कई राज्यों को जमकर भिगोया। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अभी सक्रिय बना हुआ है। ऐसे में दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक बारिश दौर जारी रहने वाला है। इनमें कुछ जगहों पर भारी बारिश के भी आसार बने हुए है।
ये भी पढ़ें :- अलगाववादी हुर्रियत नेता गिलानी के निधन पर पाकिस्तान में ढोंग, झंडा आधा झुकाकर राष्ट्रीय शोक की घोषणा…
Tags :Monsoon Delhi दिल्ली NDRF heavy rain Flood मानसून IMD dust storm Weather Update Weather Alert thunderstorm Monsoon 2021 cloudburst rain alert Weather Update Today Latest Weather Update Monsoon Rain Monsoon 2021 Latest Update Monsoon 2021 Update Monsoon Update Weather Latest News Monsoon Forcast