New Delhi | Trilokpuri Murder Case: दिल्ली में सामने आए श्रद्धा हत्याकांड जैसा ही दूसरा हत्याकांड पांडव नगर में भी सामने है। बस अंतर इतना है कि, दिल्ली में लिव-इन पार्टनर का बेरहमी से कत्ल उसके शव के टुकड़े किए गए थे और इस हत्याकांड में शादीशुदा जोड़ा था और टुकड़े लड़की के नहीं बल्कि पुरूष के किए गए थे। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को पांडव नगर में शख्स कर उसके शव के टुकडे कर फेंकने के आरोप में उसकी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम बांच ने इस मर्डर केस का खुलासा करते हुए बताया कि, आरोपी पत्नी और उसके बेटे ने मृतक के शव के कई टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रखा। बाद में पांडव नगर और पूर्वी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में रोजाना कुछ हिस्सों को फेंक कर शव से मुक्त हो गए।
ये भी पढ़ें:- मार्च की अनुमति नहीं तेलंगाना भाजपा प्रमुख को किया नजरबंद
अब तक की जांच में सामने आया है कि मृतक अंजन दास के परिवार के साथ संबंध अच्छे नहीं थे। अंजन दास नशे का आदी था। जिस कारण घर में हमेशा झगड़ होता था। ये भी बताया गया है कि अंजन दास के दूसरी महिलाओं के साथ भी अवैध संबंध थे। जिसके चलते उसकी पत्नी और बेटे ने उसकी हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें:- बेटी की शादी से पहले शराबी पिता ने की आत्महत्या
पुलिस के अनुसार, जून में थाना पांडव नगर के कल्याणपुरी में झाड़ियों के पास से दुर्गंध आने पर पुलिस ने वहां से एक बैग में मानव अंग बरामद किए। जिसके बाद इस गुत्थी को सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो इन मां-बेटों की करतूत का पता चला। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर मृतक की पत्नी पूनम और उसके बेटे दीपक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मां-बेटे ने सारे राज उगल दिए। ये भी पढ़ें:- रोहित और Virat Kohli को क्रिकेट से लेना होगा संन्यास, हरभजन ने कहा… हत्या से पहले पिलाई जमकर शराब, मिलाई दवा Trilokpuri Murder Case: मां-बेटे ने पुलिस को हत्या का राज खोलते हुए बताया कि, दोनों ने अंजन दास की हत्या करने से पहले उसे जमकर शराब पिलायी और उसमें नशीली दवा भी मिलाई, ताकि अंजन दास को होश ना आए।#WATCH दिल्ली के पांडव नगर में क्राइम ब्रांच ने पति की हत्या के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। उन्होंने शव के कई टुकड़े कर रेफ्रिजरेटर में रखा और पास के मैदान में फेंक दिया: दिल्ली पुलिस अपराध शाखा
(CCTV फुटेज की पुलिस ने पुष्टि की) pic.twitter.com/d5b4oUTyHM — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2022