ताजा पोस्ट

क्या प्रशांत किशोर ज्वॉइन करेंगे कांग्रेस! सोनिय गांधी के साथ हो रही बैठक, ये नेता भी हुए शामिल

ByNI Political,
Share
क्या प्रशांत किशोर ज्वॉइन करेंगे कांग्रेस! सोनिय गांधी के साथ हो रही बैठक, ये नेता भी हुए शामिल
नई दिल्ली | Prashant Kishor Meeting with Sonia Gandhi: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2022 में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी अब आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 पर फोकस कर रही है। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने आवास पर आज शनिवार को एक आपात बैठक बुलाई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस बैठक में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) को भी शामिल हुए हैं। जिसके बाद से माना जा रहा है कि, प्रशांत किशोर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। ये भी पढ़ें:- सुरक्षाबलों ने की आतंकियों की साजिश विफल, राजौरी में जब्त किया IED sonia gandhi आगामी चुनावों को लेकर बन सकती हैं रणनीति Prashant Kishor Meeting with Sonia Gandhi: कांग्रेस की इस हाई लेवल मीटिंग में कई वरिष्ठ नेता जिनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, एके एंटनी, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, अजय माकन, जयराम रमेश और मुकुल वासनिक भी सोनिया गांधी के निवाास पर पहुंचे हैं। गौरतलब है कि, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के मुखियाओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ बातचीत की है। ये भी पढ़ें:- चार राज्यों में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, बंगाल में TMC, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त प्रशांत किशोर गुजरात चुनाव निभा सकते हैं बड़ी भूमिका गौरतलब है कि, प्रशांत किशोर ने हाल ही में कहा था कि वह मई में अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान करने वाले हैं। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में ये भी चर्चा है कि, कांग्रेस पार्टी प्रशांत किशोर को गुजरात चुनाव में कोई बड़ी जिम्मदारी दे सकती है।
Published

और पढ़ें