खेल समाचार

Women Hockey Team ने अफ्रीका को 4-3 से हराया, 3 गोल दाग वंदना कटारिया ने रचा इतिहास

Share
Women Hockey Team ने अफ्रीका को 4-3 से हराया, 3 गोल दाग वंदना कटारिया ने रचा इतिहास
नई दिल्ली | Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक 2020 के आठवें दिन भारतीय महिला हाॅकी टीम (Women Hockey Team) भी लय में दिखी। आज हुए रोमांचक मुकाबले में महिला हाॅकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 4-3 (Women Hockey Team Beat Africa) से हरा दिया है। ऐसे में भारतीय महिला हॉकी टीम के अगले दौर में जाने की उम्मीदें अभी कायम है। अब भारतीय टीम के आगे सफर का फैसला ब्रिटेन और आयरलैंड के मैच पर निर्भर करता है। अगर ब्रिटेन की टीम आयरलैंड को हरा देता है तो भारत की महिला टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। ये भी पढ़ें:- डिस्कस थ्रो में Kamalpreet Kaur ने रचा इतिहास, फाइनल में बनाई जगह, अब सभी को है पदक की उम्मीद वंदना कटारिया ने 3 गोल दाग हैट्रिक लगाई भारतीय महिला हॉकी टीम की आज हुई जीत में भारतीय टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया (Vandana Katariya) ने 3 गोल दाग कर इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाली वंदना कटारिया पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने ओलंपिक के किसी मैच में हैट्रिक लगाई हो। वंदना के अलावा नेहा गोयल ने भी एक गोल दाग कर भारतीय टीम की जीत पक्की की। ये भी पढ़ें:- 1 अगस्त से RBI ने बदला ये नियम, नौकरी करने वालों के चेहरे पर आएगी खुशी.. Women Hockey Team Beat Africa: भारत की महिला हॉकी टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में जीत तो हासिल की है लेकिन अभी भी उसे दूसरी टीमों की हार-जीत पर निर्भर रहना होगा। टीम की टोक्यो ओलंपिक में यह दूसरी जीत है। ये भी पढ़ें:- भारत में एक दिन में 41 हजार पार नए मामले, Kerala बढ़ा रहा चिंता, लगातार मिल रहे 20 हजार से ज्यादा संक्रमित
Published

और पढ़ें