ताजा पोस्ट

UP CM Yogi Corona Positive : योगी आदित्यनाथ को कोरोना वायरस संक्रमण, पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी चपेट में

Share
UP CM Yogi Corona Positive : योगी आदित्यनाथ को कोरोना वायरस संक्रमण, पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी चपेट में
लखनऊ | UP CM Yogi Corona : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) भी कोरोना से संक्रमित (Corona Positive) हो गए हैं। एक दिन पहले उन्होंने खुद को एहतियातन आईसोलेट किया था, क्योंकि मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक, प्रमुख सचिव एसपी गोयल और सीएम के सचिव अमित सिंह संक्रमित (Corona Test Report Positive) पाए गए थे। सीएम आवास के भी दो कर्मचारी भी संक्रमित हुए थे। इसके बाद सीएम योगी ने एहतियातन खुद को आइसोलेट किया था। दूसरी ओर पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। [embed]https://twitter.com/myogiadityanath/status/1382234422179602432?s=20[/embed] UP CM Yogi Corona : उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातर बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में सीएम योगी के साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी कोरोना (Corona) हो गया है। उन्होंने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। योगी ने ट्वीट में लिखा शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं। [embed]https://twitter.com/myogiadityanath/status/1382234423807012874?s=20[/embed] UP CM Yogi Corona : अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज ट्विटर पर लिखा। अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन (Isolation) में रहने की विनती भी है। [embed]https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1382191742942793730?s=20[/embed] UP CM Yogi Corona : यादव बीते दिनों उत्तराखंड दौरे पर थे। इस दौरान वह हरिद्वार में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि के सम्पर्क में आए और बाद में महंत कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए। महंत नरेंद्र गिरि की हालत ठीक नहीं है। वे एम्स में भर्ती है। बाद में लखनऊ पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में अपना कोरोना टेस्ट (Corona Test) कराया था, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गये हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ सभी कार्य वर्चुअली सम्पादित कर रहे हैं।
Published

और पढ़ें