लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज कहा कि भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीति ने पूरे बुंदेलखंड को किसानों की कब्रगाह में तब्दील कर दिया है।
झांसी दौरे पर गये लल्लू ने बयान जारी कर कहा कि सरकार की नीतियों के चलते किसान आत्महत्या को मजबूर है। बुंदेलखंड में बेमौसम बारिश से मूंग, उड़द, मूंगफली की फसलें बर्बाद हो गई। किसानों को एक पाई की भी मुआवजा राशि मयस्सर नहीं हुई।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित किसानों ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत किसानों को एक पैसा की बीमा राशि का भुगतान नहीं हुआ है। गलत नीतियों के कारण अन्ना जानवरों का प्रकोप बहुत तेजी से फैला है। किसान दिन-रात, दोपहरी, चौकीदारी करने को मजबूर है।
कई पीड़ित किसानों ने उन्हें बताया कि बुंदेलखंड में निजी नलकूप लगाने पर सरकार द्वारा 63 हजार रुपए अनुदान देने का प्रावधान था लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी एक भी किसान को फूटी कौड़ी नहीं मिली है। लल्लू ने कहा कि देश का अन्नदाता आत्महत्या कर रहा है और प्रधानमंत्री मोर के साथ वीडियो शूट करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी टीम 11 की फर्जी बैठकों से फुर्सत तक नहीं है।
दौरे पर साथ रहे प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में पूरे बुंदेलखंड के लिए पैकेज दिया गया। जगह-जगह मंडियां बनीं। फसलों की खरीद शुरू हुई। पानी के लिए कई तरह की योजनाओं की पहल हुई लेकिन आज पूरा बुंदेलखंड पलायन और पानी की मार से आंसू बहा रहा है। किसान आत्महत्या को मजबूर है। पलायन के कारण गांव के गांव खाली हो चुके हैं।
योगी सरकार ने बुंदेलखंड को बनाया किसानों की कब्रगाह: लल्लू
और पढ़ें
-
‘दंगल’ गर्ल फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में पूरे किए 8 साल
मुंबई। 2016 में आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर 'दंगल' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)...
-
कमिंस ने घरेलू फैंस का जताया आभार
हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मेजबान टीम...
-
अभी संन्यास के बारे में नहीं सोचा: मेसी
वाशिंगटन। लियोनल मेसी (Lionel Messi )ने अभी तक संन्यास के बारे में नहीं सोचा है। साथ ही उन्होंने ये भी...
-
ईडी हिरासत के बाद केजरीवाल आज राउज एवेन्यू कोर्ट में होंगे पेश
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money...